• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के मौसम में ऐसे रखें नमक-मसालों का ख्‍याल, बना रहेगा जायका

Writer D by Writer D
11/08/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Spices

Spices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून (Monsoon) की शुरुआत ​हो चुकी है और लगभग सभी जगहों पर रिमझिम बारिश हो रही है। भले ही ये मौसम आपको अच्छा लगता हो लेकिन अपने साथ ये कई परेशानी लेकर आता है। इन्हीं परेशानी में से एक किचन में रखी चीजों का है। दरअसल,  इस मौसम में नमी की वजह से नमक (Salt)-मसालों (Spices) में सीलन लगने लगती हैं यानी उनमें नमी आ जाती है जिसकी वजह से उन्हें फेंकना तक पड़ जाता है। इसलिए इस मौसम में इस्तेमाल किए जाने वाले या स्टोर किए गए मसालों की देखरेख अधिक करनी पड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं बारिश के मौसम में नमक और मसालों (Spices) को किस प्रकार सीलन से बचाया जाए ताकि वो ज्यादा वक्त तक सूखे रहे और खराब न हो।

मसाले (Spices) के डिब्बे का सही चुनाव

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग वैसे मसालों (Spices) के बड़े पैकेट खरीद लेते हैं, जिसका इस्तेमाल डेली यूज में कम होता है।  ऐसे में इन पैकेट्स को रखने के लिए बड़े डब्बों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिस वजह से डब्बे का ऊपरी हिस्सा खाली रह जाता है। फिर इसी खाली जगह की वजह से डब्बे में नमी लगने लगती है और मसाले खराब हो जाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में हो सके, तो मसाले स्टोर करने के लिए छोटे डब्बों का ही प्रयोग करें।

प्लास्टिक के बदले कांच के डब्बों का करें इस्तेमाल

अगर आप नमक, चीनी या दूसरे मसालों को प्लास्टिक के डिब्बो में रखते हैं तो उन्हें  कांच के जार से रखें। इस बात का ध्यान रखें कि कांच का जार एयरटाइट होना चाहिए ताकि उनके अंदर नमी न घुस पाए।

चावल

चावल की छोटी सी पोटली भी आपके नमक को सीलने से बचा सकती है। जब भी आप बर्तन में नमक रखें तो सबसे पहले चावल की एक छोटी सी पोटली बनाकर उसमें डाल दें और फिर नमक डब्बे के अंदर डालें।

लौंग

लौंग भी नमी सोखने में सहायक माना जाता है। इसके लिए आप नमक या चीनी के डब्बों में लौंग की कुछ कलियां कपड़े की पोटली में बांधकर रख दें। ऐसा करने से लौंग नमी सोख लेगी और आपकी चीजें खराब भी नहीं होंगी।

मसालों (Spices) को दिखाएं धूप

बारिश के मौसम में मसाले जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में जब भी धूप निकले तो मसालों के डब्बे को धूप दिखाएं। धूप की गर्मी की वजह से डब्बों की नमी चली जाएगी और कीड़े भी मर जाएंगे। फिर धूप दिखाने के बाद मसालों को एयरटाइट डब्बों में बंद करके रख दें।

Tags: kitchen hackskitchen tipsrasoi tipsSaltspices
Previous Post

ऑटो रिक्शा से 16 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

Next Post

इस बार रक्षाबंधन पर जर्दा चावल से करें भाई का मुंह मीठा

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Zarda Rice

इस बार रक्षाबंधन पर जर्दा चावल से करें भाई का मुंह मीठा

यह भी पढ़ें

राकेश टिकैत Rakesh Tikait

किसानों को रास्ते से भटकाया गया, आंदोलन को तोड़ने की रची गई साजिश : राकेश टिकैत

28/01/2021
Manikarnika Ghat

चिताओं के बीच मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर खेली गई चिता भस्म की होली

04/03/2023
gifts

हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ माला पहनने से शादी नहीं हो जाती…., जानें पूरा मामला

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version