• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजवादी कारवां अब नहीं रूकने वाला: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
24/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे। आपसी तालमेल और एकजुटता से वहां चुनाव में अपेक्षित परिणाम आ सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में समाजवादी पार्टी के सात विधायक जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार पहले से अधिक समाजवादी विधायक जीत कर आयेंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में है। समाजवादी कारवां अब रूकने वाला नहीं है। गरीब, पिछड़े समाज की आबादी समाजवादी पार्टी की असली ताकत है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी यूपी में समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है। यहां की उपलब्धियों का मध्य प्रदेश की जनता के बीच और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी संख्या है, हमें उनके बीच अपनी पैठ बनानी चाहिए। समाजवादी पार्टी शोषितों, वंचितों तथा पिछड़ों को हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन है। भाजपा को लोकतंत्र की परवाह नहीं है।  यूपी में भाजपा सरकार ने विकासकार्यों को ठप्प कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी घोर गरीबी, बेकारी और अन्याय-अत्याचार है। किसानों के साथ भाजपा का रवैया उपेक्षापूर्ण है। भाजपा की सरकारों में नौजवानों का कोई भविष्य नहीं है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि  यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने घोटाले कर रखे हैं। वहां भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। किसान, नौजवान सभी परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी की मार से लोग कराह रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहेगी।

मध्य प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वह अखिलेश यादव के निर्देश मानेंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बार मध्य प्रदेश में समाजवादी विधायक बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे।

आज की बैठक में बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, रामायण सिंह पटेल, उदयवीर सिंह, श्यामसुन्दर यादव, दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव, व्यासजी गोंड, गौरी यादव, अशोक यादव सहित अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह लोधी ने आज समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि उधम सिंह लोधी के आने से समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में मजबूत होगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

यूपी रेवेन्यू सरप्लस वाला प्रदेश, विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

जैकलीन खुद को फिल्म रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही

जैकलीन खुद को फिल्म रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही

04/04/2021

भाजपा किसानों की हितैषी नहीं, विरोधी है : अखिलेश यादव

21/11/2021
Satyendar Jain

360 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, SC ने दी अंतरिम जमानत

26/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version