• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनसा देवी की पहाड़ियों पर मंडराया खतरा, दरकते पहाड़ों के बीच कई जगह लैंडस्लाइड

Writer D by Writer D
26/07/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Mansa Devi

Mansa Devi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। कुदरत को गंभीरता से न लेने का नतीजा आप देश के तमाम शहरों से बाढ़ और लैंडस्लाइड के रूप में देख रहे हैं। लेकिन अब इस आपदा की ज़द में सिर्फ सड़क, मकान और दुकान ही नहीं, मंदिर भी आने लगे हैं। हमारे पास एक बहुत डराने वाली ख़बर उत्तराखंड से आई है, जहां विश्व विख्यात मनसा देवी ( Mansa Devi) मंदिर पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

मनसा देवी (Mansa Devi) का मंदिर हरिद्वार में हर की पौड़ी के ठीक पीछे पहाड़ियों पर मौजूद है। रोज़ हज़ारों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन अब मनसा देवी की इन पहाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी वजह से उस इलाके में रहने वाले लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार भी टेंशन में आ गई है।

दरअसल मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों में दरारों का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद यह पहाड़ तेज़ी से दरक रहे हैं। मनसा देवी मंदिर के पहाड़ों पर सिर्फ 1 से 1.5 किलोमीटर के दायरे में क़रीब 6 जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसी वजह से पहाड़ के नीचे बसे इलाकों में बड़ी अनहोनी की आशंका से दहशत है। वहीं हालात की गंभीरता को समझते हुए खुद उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार के भूगर्म विशेषज्ञों से मदद मांग ली है।

क्यों बढ़ीं लैंड स्लाइड की घटनाएं?

हैरानी की बात ये है कि हरिद्वार में पिछले कई दिनों से बहुत भारी बारिश नहीं हुई है। फिर भी मनसा देवी (Mansa Devi) मंदिर के पहाड़ों पर लैंड स्लाइड की घटनाएं तेज़ी से बढ़ी हैं। इसकी वजह मनसा देवी मंदिर के पहाड़ों की बनावट, जिनमें मिट्टी के साथ साथ रेत की मात्रा ज़्यादा है। इसीलिए जो बारिश पहले हुई थी, उसकी नमी अभी भी पहाड़ों में मौजूद है और इसी की वजह से मिट्टी और रेत की पकड़ ढीली हो गई है।

जानें कब है पुरुषोत्तमी एकादशी, ऐसे पूजा करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

इसके बाद मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi) के पहाड़ कई जगह से कमजोर हो रहे हैं। डराने वाली बात ये है कि रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में मनसा देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इन पहाड़ों के टूटने की एक बड़ी वजह वहां होने वाले छोटे बड़े कंस्ट्रक्शन को भी माना जा रहा है। वैसे तो मां मनसा देवी के मंदिर देश के कई शहरों में मौजूद है, लेकिन हरिद्वार के मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है।

क्या है मनसा देवी मंदिर ( Mansa Devi) की मान्यता?

पुराणों के मुताबिक़ मनसा देवी (Mansa Devi) को भगवान शिव की पुत्री कहा जाता है। इसके अलावा नागराज वासुकी की बहन के रूप में भी उनकी पूजा की जाती है। स्कंदपुराण में भी मां मनसा देवी के इस मंदिर का ज़िक्र किया गया है। ये मंदिर हर की पौड़ी के पीछे क़रीब एक हजार मीटर की ऊंचाई पर शिवालिक की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां दो तरह से पहुंचा जा सकता है। पहला सीढ़ियों के माध्यम से, जिनकी संख्या 786 बताई जाती है। इसके अलावा रोप-वे के ज़रिए भी मंदिर तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से मनसा देवी मंदिर के पहाड़ों में लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ी हैं। दोनों में ही बहुत खतरा है।

Tags: haridwar newsmansa deviUttarakhand News
Previous Post

IGNOU दिसंबर टर्म एंड एग्जाम की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

भूखमरी सूचकांक में पाकिस्तान 99वें स्थान पर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Next Post
Global Hunger Index

भूखमरी सूचकांक में पाकिस्तान 99वें स्थान पर

यह भी पढ़ें

Income tax raid on bullion traders

यूपी के ज्वैलर्स के लखनऊ-कानपुर सह‍ित 17 ठ‍िकानों पर आयकर की रेड, व्‍यापार‍ियों में हड़कंप

22/06/2023
UPPSC

UPSC CSE मेन्स एग्जाम के लिए जारी हुआ एप्लीकेशन फॉर्म, यहां से करें डाउनलोड

21/03/2022
Falgun Purnima

आज किया जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान, जान लें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

03/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version