• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके न हो कोई भी आयोजन : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पर्व और त्यौहार के मौके पर जब देश के अलग-अलग राज्यों में दंगे हो रहे थे, तब उत्तर प्रदेश में शांति थी। जिन लोगों को शांति और सौहार्द अच्छा नहीं लगता है, वह छोटे-छोटे मुद्दों को ईशु बनाकर के माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। पुलिस के अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रदेश में जो भी आयोजन हो वह कानून के दायरे में रहकर हो। जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके कोई भी आयोजन न होने पाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने रविवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनएक्सी) में मुख्यमंत्री कमांड सेंटर का उद्घाटन और सीएम डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड बनाने का उद्देश्य डाटा कैप्चर करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी लाना है। साथ ही इसका मुख्य ध्येय आम जनमानस की समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान करना है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिस अधिकारी या कार्मिक की जहां पर तैनाती हुई है, वह वहीं पर निवास करे। ऐसा न हो कि तैनाती किसी जनपद में हो और अधिकारी और कार्मिक किसी अन्य जनपद में निवास करते हों। अगर जनपद में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं है तो अधिकारी और कार्मिक किराए के मकान में रहें और समय पर अपने दफ्तर पहुंचे।

CM Yogi

सीएम योगी (CM Yogi) कहा कि सभी कार्मिकों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। थानों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक, जिला स्तर पर विभागों की समीक्षा जिला अधिकारी और मंडल स्तर पर मंडलायुक्त करें। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जनपद स्तर पर हमें एक ऐसा मैकेनिज्म बनाना होगा जिससे जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान हो सके। अगर हम एंबुलेंस को यहां से बैठ कर मॉनिटर कर सकते हैं तो जनपद की हर एक गतिविधि को भी मॉनिटर किया जा सकता है। अब टेक्नोलॉजी इतनी बेहतर हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाए। लोगों की कहीं भटकना न पड़े।

मुख्यमंत्री कमांड सेंटर व डैशबोर्ड से यूपी वालों को मिला सुशासन का उपहार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर देश का ग्रोथ इंजन बनने के सामर्थ्य है। पुरुषार्थ को परिश्रम के साथ जोड़कर हम यूपी को अग्रणी राज्यों की शृंखला में खड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड का एक-एक डाटा शुद्ध होना चाहिए। हमें एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाना है।

CM Yogi

इसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। फील्ड से अपलोड होने वाले डाटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हम समय-समय पर उसको चेक करेंगे, देखेंगे कि ऐसा तो नहीं कि केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है। इसलिए जो भी डाटा आए वह सुव्यवस्थित हो और समयबद्ध तरीके से पूरी हो।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नगर विकास मंत्री एके शर्मा मौजूद रहे।

Tags: CM Command Centercm dashboardcm yogiLucknow News
Previous Post

मुख्यमंत्री कमांड सेंटर व डैशबोर्ड से यूपी वालों को मिला सुशासन का उपहार

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के मन को भाया यूपी का पौधरोपण अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Haryana Education Committee terms UP's education model useful.
उत्तर प्रदेश

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
Parakh 2026
उत्तर प्रदेश

परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

27/07/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार पशुओं के लिए बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

27/07/2026
Next Post
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी के मन को भाया यूपी का पौधरोपण अभियान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ योगी राज में आत्मनिर्भर-नारी

23/09/2022
Earthquake

रूस के बाद यहां की डोली धरती, इतनी तीव्रता के लगे झटके

03/08/2025
arshi khan kangna

आर्शी खान बोलीं- कंगना एक बार ड्रग्स लेना कबूल कर चुकी हैं तो उन्हें क्यों नहीं भेजा जाता समन

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version