• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हम चाहते है देश की आवाज बनें योगी’, अखिलेश ने बोला हमला, BJP ने यूं ली चुटकी

Writer D by Writer D
07/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly

UP Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की शुरुआत के साथ ही हंगामा शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुद्दों को लेकर सदन में सार्थक चर्चा करने के लिए विपक्ष को साथ आने की अपील की। लेकिन, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों का हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के विधायक यूपी विधानसभा की बेल में पहुंच गए। वे मणिपुर हिंसा और टमाटर के मूल्य में वृद्धि के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे थे। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए देश के सबसे बड़े राज्य की विधानसभा में इस पर बहस की मांग कर दी। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा की कार्यवाही को जारी रखा। हालांकि, लगातार हंगामा के बाद उन्होंने कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

#WATCH | Lucknow, UP: In the State Assembly, Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav says, “There is no place in the world where the Manipur incident hasn’t been condemned. In America, the President’s office has condemned it…England has condemned it. Can’t we expect the flood… pic.twitter.com/2ffivaMcmT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2023

विधानसभा अध्यक्ष ने नियमावली के तहत उत्तर प्रदेश से बाहर का मुद्दा नहीं उठाए जाने की बात कही, इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  अलग ही तर्क देते दिखे। उन्होंने पहले तो कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी है। यहां की विधानसभा में देश के एक राज्य में हुई घटना पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसका प्रदेश से कोई जुड़ाव नहीं बताया। इस पर अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तो हर प्रदेश में वोट मांगने जाते हैं। उनकी मांग राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों में होती है। मणिपुर चुनाव में भी वोट मांगने गए थे। इसलिए, मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा कर लोगों के बीच बनी डर की भावना को दूर किया जाना जाना चाहिए।

UP Assembly Monsoon Session: अतीक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

सीएम योगी पर तंज साधते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर बोलकर उन्हें देश की आवाज बन जाना चाहिए। हम तो चाहते हैं कि वे देश की आवाज बनें। इस पर भाजपा खेमे से एक सदस्य की आवाज गूंजी, चलिए आपने मान लिया, सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ, वह गलत है। लेकिन, हम इस पर विधानसभा में चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर, पश्चिम बंगाल और केरल में क्या हो रहा है? यह उन राज्यों का विषय है। उसकी जहां पर चर्चा होनी चाहिए, वहां हो। हम यहां पर चर्चा करने के लिए नहीं बैठे हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsMonsoon SessionUP Assemblyup newsup vidhansabha
Previous Post

UP Assembly Monsoon Session: अतीक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

शिव पूजन के दौरान मंदिर की छत गिरी, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
Next Post
shiv temple

शिव पूजन के दौरान मंदिर की छत गिरी, एक की मौत

यह भी पढ़ें

yogi government

नाराज मरीज व तीमारदारों के साथ भी संवेदना पूर्ण व्यवहार करें : योगी

28/04/2021
Brajesh Pathak

हैलो मैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोल रहा हूं, बाबू जी की तबीयत कैसी है?

22/06/2022
Bajrang Punia

‘मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा रहा हूं…’, रेसलर बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उजागर की अपनी पीड़ा

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version