• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी महिला नेता सना खान अचानक गायब, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
08/08/2023
in राजनीति, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sana Khan

Sana Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता सना खान (Sana Khan) के अचानक गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। सना एक अगस्त को अपने परिचित व्यक्ति से मिलने जबलपुर गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। वह जिस व्यक्ति से मिलने गई थी, वह व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे में घरवाले अब किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक,सना (Sana Khan) बीजेपी के अल्पसंख्यक सेल से जुड़ी थी। घरवाले सना के गायब होने के लिए जबलपुर के अपराधी अमित उर्फ पप्पू साहू को जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं, पप्पू भी गायब है। घरवालों के मुताबिक, सना 1 अगस्त की रात पप्पू से मिलने जबलपुर गई थी। अगले दिन यानि 2 अगस्त की सुबह मां से बातचीत भी की थी। उसने मां को बताया था कि वह जबलपुर पहुंच गई है, लेकिन जब शाम को मां ने उसे कॉल लगाया तो उसका फोन बंद आ रहा था।

सना (Sana Khan)  के परिजन परेशान

सना (Sana Khan)  से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो रहा है। उसके घरवाले परेशान हैं। उनके मुताबिक, पप्पू को भी कॉल लगाया गया, तब उसने बताया कि सना के साथ उसका विवाद हो गया था, वह उससे बात करके वापस लौट गई थी। वहीं, अब नागपुर के मनकापुर पुलिस (Mankapur Police) में घरवालों ने सना के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

पेपरफ्राई कंपनी के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन, हार्टअटैक पड़ने से गई जान

पप्पू जबलपुर (Jabalpur)  में ढाबा चलाता है। उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है। साथ ही वह शराब तस्करी से भी जुड़ा रहा है। सना के परिजनों ने बताया कि पैसो की लेनदेन को लेकर एक विवाद चल रहा था, जिसे सेटल करने के लिए पप्पू ने सना को जबलपुर (Jabalpur) बुलाया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,लापता भाजपा (BJP)कार्यकर्ता की उम्र 40 वर्ष है। उसकी खोजबीन की जा रही है।

सना (Sana Khan) की तलाश के लिए जबलपुर पहुंची पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने सना की तलाश के लिए एमपी पुलिस (MP Police) की मदद ली है। मनकापुर पुलिस (Mankapur Police) जबलपुर भी पहुंची है, लेकिन वहां भी सना का कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसी भा जानकारी सामने आई है कि एक माह पहले साहू ने सना को मर्डर की धमकी दी थी।

Tags: Jabalpur NewsMaharashtra Newsnagpur newsNational newsSana Khan
Previous Post

पेपरफ्राई कंपनी के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन, हार्टअटैक पड़ने से गई जान

Next Post

पुलिस लाइन में बैरक का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर सिपाही की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Dead Bodies

पुलिस लाइन में बैरक का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर सिपाही की मौत

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल : राहुल गांधी

22/01/2021
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने मां की याद में लगाया गुलमोहर का पेड़

15/08/2020
CM Yogi

किसान किसी के सामने हाथ न फैलाएं, यह केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्यः सीएम योगी

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version