• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खंभे से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
06/03/2024
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के निधौली कला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान का शव (Dead Body) ट्रांसफार्मर के खंभे से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के नगला बीज गांव में ट्यूबवेल के बिजली के ट्रांसफार्मर के खम्भे से किसान जमुनादास लोधी (55) का शव आज सुबह लटका मिला। मृतक की पत्नी केला देवी ने थाना निधौली कला में दी तहरीर में छह लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि दो दिन पूर्व ही नगला बीज गांव के पड़ोसी गांव भूर गड्ढा के दबंग रनवीर सिंह ने आलू के खेत में बम्बे का पानी काट देने और आलू की फसल को नष्ट कर देने का आरोप लगाकर जमुनादास को जबरन उठाकर अपने गॉव भूर गड्ढा ले जाकर मारपीट की थी। वो मृतक पर उसके खेत में बम्बा का पानी काटकर उसके खेत के आलू नष्ट होने का आरोप लगाकर आलू के नुकसान का चार लाख रुपये का हर्जाना मांग रहा था।

तहरीर के मुताविक रनवीर सिंह जमुनादास को जबरन मोटर साइकिल पर बैठाकर दो मार्च को अपने गांव भूर गड्ढा ले गया था और वहां उसकी जमकर मारपीट की थी।

उसके बाद रनवीर ने पुनः जुनदास को अपने गांव भूर गड्ढा ले जाकर जबरन पंचायत में जमुनादास लोधी से हर्जाने के रूप में तीन लाख रुपये देने की हामी भरवा ली थी।

घटना की सूचना पर निधौली कला थाना अध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह मय पुलिस फ़ोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बिजली के खम्भे से शव (Dead Body) को उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।

केला देवी ने निधौली कला थाना में गंगा सिंह, रनवीर, मोहर सिंह, अभयपाल, सत्यप्रकाश, शंकर पर जमुनादास की हत्या कर शव को बिजली के ट्रांसफार्मर के खम्भे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी हुई है।

Tags: crime newsetah newsup news
Previous Post

केन्द्र ने 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ किया जारी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Next Post

सीएम धामी ने उद्योग विभाग के अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आप हमारे ब्रांड एम्बेसडर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
Swatantra Dev Singh
उत्तर प्रदेश

जब-जब भर्तियां निकलती थीं ‘चाचा-भतीजा’ लूटने के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे : स्वतंत्र देव सिंह

20/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने उद्योग विभाग के अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आप हमारे ब्रांड एम्बेसडर

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने की कोविड व्यवस्था की समीक्षा, स्वास्थ्यकर्मियों का किया अभिनंदन

18/02/2022
CM Dhami

SDRF ने 11 लोगों को किया रेस्क्यू, बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए है सीएम धामी

08/07/2024

उत्तराखंड सरकार शिक्षा को लेकर संकल्पित, टॉपर्स को देगी छात्रवृत्ति

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version