• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर भागें न तो वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर 36 घंटे की चर्चा कर ले विपक्ष: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने वन ट्रिलियन इकॉनमी के विषय पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को आईना दिखाया और चर्चा की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि वन ट्रिलियन डॉलर को लेकर 36 घंटे की चर्चा हो जाए। लेकिन आप तो सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर भी बात करने के लिए सदन में नहीं रुके और पलायन कर गए थे। आप समस्याओं को छिपाते थे तो समाधान क्या निकालते। हमने समस्याओं को स्वीकारा भी और उसका समाधान भी निकाला। समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है कि आपका सलाहकार कैसा है। याद रखना, दुर्योधन के पास शकुनी थे और अर्जुन के पास श्रीकृष्ण। इनकी रुचि का विषय यूपी का विकास कभी रहा ही नहीं। इनके एजेंडे का हिस्सा, गांव, किसान, नौजवान, इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इनके विजन का हिस्सा व्यक्तिगत विकास है। अगर इनके पास विजन होता तो यूपी नंबर वन हो गया होता।

डबल इंजन की सरकार ने यूपी की इनकम को किया डबल

सीएम योगी (CM Yogi) ने विधान सभा में कहा कि नेता विपक्षी दल मुझसे ये पूछ रहे थे कि यूपी की इकॉनमी क्या वन ट्रिलियन डॉलर की हो पाएंगी। उन्हें शक इसलिए है कि 1947 से 2017 तक इनके पास कोई विजन ही नहीं था। डबल इंजन सरकार के कार्यों का परिणाम है कि हमें यूपी की इनकम को दोगुना करने में सफलता मिली है। सबके संयुक्त परिश्रम से प्रदेश की जीडीपी दोगुनी हो चुकी है। 2017 में यूपी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में 14वें नंबर पर था आज ये दूसरे नंबर पर है।

आपके जनरल नॉलेज पर मुझे तरस आता है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आप पूछते हैं कि वॉटर वे कहां है। आप बलिया, वाराणसी और गाजीपुर जाएं और देखें कि वाटर वे का उपयोग हो रहा है या नहीं। यूपी के पोटेंशियल को आगे बढ़ाने के लिए वॉटर वे अथॉरिटी का निर्माण इस कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए ही हुआ है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य होता है कि नेता प्रतिपक्ष पूछते हैं कि यूपी में फ्रेट कॉरीडोर कहां पर है।

आपके इस जनरल नॉलेज पर मुझे तरस आती है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन उत्तर प्रदेश में है। बोड़ाकी और दादरी में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। मल्टी मॉडल फ्रेट विलेज का कार्य वाराणसी में तेज गति से चल रहा है। जनता जानती है कि आप लोग बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और, इसीलिए जनता ने आपको हमेशा जवाब दिया है।

आपको यूपी का विकास नहीं दिखता

सीएम योगी (CM Yogi) ने अंत में कहा की क्या बदलाव आपको नहीं दिख रहा। यूपी के बारे में देश दुनिया की जो धारणा बदली है वो आपको नहीं दिखती। आपको इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं दिखता। यूपी के परसेप्शन को आपने बिगाड़ने का काम किया। नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। हमने इसे बदलने का काम किया है।

एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि डकैती में 80 प्रतिशत, लूट में 69 प्रतिशत, हत्या में 40 फीसदी की कमी, बलवा में 61 फीसदी, रोड होल्डअप में 100 प्रतिशत, फिरौती के लिए अपहरण में 70 फीसदी की कमी आई है। आपके समय में डीजीपी नहीं बल्कि सामान्य जिलाधिकारी का कार्यकाल 6 माह था जो आज बढ़कर 18 महीने हो गया है।

Tags: cm yogiLucknow NewsMonsoon SessionUP Assembly
Previous Post

नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई है भाजपा सरकार की पहचान: अखिलेश

Next Post

सीओ के पेशकार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
Bribe

सीओ के पेशकार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती EVMs cannot be tampered with

ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती : चुनाव आयोग

10/11/2020
Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर हर महीने कमाई की गारंटी, मिलेगा इतना ब्याज

11/05/2023
Jai Pratap Singh

गर्भवती महिला की सही देखभाल हो, उसका खान-पान उचित हो : जय प्रताप सिंह

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version