Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुर

योगी करेंगे एथेनाॅल प्लांट का शिलान्यास व वेयरहाउस का उद्घाटन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर 12 अगस्त को गोरखपुर में आयेंगे और यहां उत्तर बिहार, नेपाल की तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश का औद्योगिक हब बन रहे गोरखपुर में शनिवार को एथेनाल प्लांट का शिलान्यास व रविवार को बड़े वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुकवार को यहां बताया कि यह दोनो कार्यक्रम निजी क्षेत्र के हैं तथा दोनों को मिलाकर 1230 करोड़ रुपये का निवेश है और इससे करीब तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के निवेशकों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में आएंगे। वह गीडा सेक्टर 26 में मेसर्स केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड की बॉटलिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

केयान डिस्टलरीज के एमडी विनय कुमार सिंह के मुताबिक इस यूनिट में 300 किलो लीटर प्रतिदिन एथेनाल और 200 किलो लीटर प्रतिदिन ईएनए की उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। करीब 31 एकड़ में लगने वाली इस यूनिट में 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इसके क्रियाशील होने पर एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को परोक्ष रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह इंडस्ट्री ग्रेन बेस्ड ;अनाज आधारितद्ध होगी यानी यहां उत्पादन के लिए चावलए मक्का व अन्य अनाज का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खास बात यह भी है कि यहां धान की भूसी और अन्य फसल अवशेष से चलने वाला बॉयलर व 15 मेगावाट टरबाइन का पॉवर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इंडस्ट्री की जरूरत के बाद अवशेष बिजली बेच दी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मोतीराम अड्डा में मेसर्स श्री एसोसिएट्स की तरफ से बनवाए गए वेयरहाउस का उद्घाटन भी करेंगे। श्री एसोसिएट्स के योगेश मणि त्रिपाठी व बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। इसका एमओयू ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित किया गया था। वेयरहाउसिंग की इस परियोजना में 30 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे करीब एक हजार लोगों के रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Back to top button