• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसा में एक पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर हड़पा वेतन, छह पर केस

Writer D by Writer D
14/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Madrasa Board

Madrasa Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बलरामपुर के मदरसा (Madrasa)  अहले सुन्नत नुरुल उलूम अतीकिया महाराजगंज तराई में फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नियुक्ति कर सरकारी वेतन लेने का मामला सामने आया है। उप निदेशक प्रयागराज मंडल की जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार डॉ. प्रियंका अवस्थी ने हजरतगंज थाने में मदरसा प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू सहित छह के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

एफआईआर में एक ही पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर सरकारी धन का गबन करने का आरोप है। इस मामले में शिक्षक शहादत अली, फैयाज अहमद मिस्बाही, मदरसा प्रबंधक सुबराती, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू श्रवण, प्रधानाचार्य, लिपिक अब्दुल कदीर को आरोपी बनाया गया है। इसमें शहादत अली की फर्जीवाड़ा कर शिक्षक के पद पर नियुक्ति की बात कही गई है। जबकि मदरसा बोर्ड (Madrasa Board) से इस पद पर अमजद रजा की नियुक्ति की गई। इससे संबंधित फाइल मदरसा प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने दबा रखी। जून में मदरसा के बाबू अब्दुल कदीर ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन भुगतान का जब बिल पेश किया तो तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने आपत्ति जताते हुए सारे दस्तावेज पेश करने को कहा। लेकिन तय समय तक मदरसा प्रबंधन ने न कोई जवाब दिया और न ही कोई पत्रावली पेश की।

ऐसे खुला मामला

इस फर्जीवाड़े का खुलासा गोरखपुर के समाजसेवी एजाज अहमद की ओर से 4 जुलाई की गई शिकायत से हुआ। शिकायत में एजाज ने कहा था कि मदरसा प्रबंधन ने शिक्षक के एक ही पद पर एक ही पत्रांक व दिनांक दर्शाते हुए दो व्यक्तियों अमजद रजा और शहादत अली की नियुक्ति की गई है। इसमें फर्जी दस्तावेज लगाए गए हैं और बैक डेट में नियुक्ति पत्र व अनुमोदन पत्र जारी किया गया।

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख

इसके बाद तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बलरामपुर बालेंदु द्विवेदी ने अपनी रिपोर्ट मदरसा शिक्षा परिषद को 18 जुलाई को भेजी। इसके बाद परिषद ने इस मामले की जांच उप निदेशक प्रयागराज मंडल जगमोहन सिंह से कराई। इस जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

मृत शिक्षक की जगह की गई थी दो की तैनाती

इस मदरसा ((Madrasa) ) के शिक्षक अनीस अहमद की 20 अगस्त 2020 को मौत हो गई थी। इसके बाद खाली पद पर दो व्यक्तियों शहादत अली व अमजद रजा को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। 6 मई 2022 को मदरसा परिषद से जाली अनुमोदन पत्र भी जारी करा लिया गया। इसमें तत्कालीन रजिस्ट्रार एसएन पांडेय द्वारा अमजद रजा के अनुमोदन पत्र पर हस्ताक्षर होने की पुष्टि हुई जबकि शहादत अली के अनुमोदन पत्र पर दस्तखत कूटरचित पाए गए। वहीं, मदरसा के प्रबंधक सुबराती, सहायक अध्यापक फैयाज अहमद मिस्बाही, प्रधानाचार्य व लिपिक अब्दुल कदीर की सांठगांठ से जाली दस्तावेज बनाकर शहादत अली की नियुक्ति पत्रावली व वेतन बिल तैयार किया गया।

Tags: Balrampur newscrime newsMadrasa Boardup news
Previous Post

शराब-नॉन वेज का शौकीन ‘कलुआ’ महिलाओं को बनाता था निशाना, अब बंदर बना वेजिटेरियन

Next Post

चांद की चौथी कक्षा में पहुंचा Chandrayaan, इस दिन लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Chandrayaan-3

चांद की चौथी कक्षा में पहुंचा Chandrayaan, इस दिन लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा

यह भी पढ़ें

Terrorist killed in Rajouri encounter

राजौरी मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना का जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

13/09/2023
Bus Overturned

स्टेयरिंग फेल होने पर हाईवे से नीचे पलटी बस, 11 यात्री घायल

03/05/2023
Waqf Board

केन्द्र के प्रस्तावित वक्फ बोर्ड अध्यादेश पर उत्तर प्रदेश से उठी आवाज

05/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version