• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चांद की चौथी कक्षा में पहुंचा Chandrayaan, इस दिन लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, Tech/Gadgets, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ISRO ने Chandrayaan-3 को चांद के चौथे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है. अब चंद्रयान 150 km x 177 km वाली लगभग गोलाकार कक्षा में घूम रहा है. इसरो ने 14 अगस्त की सुबह करीब पौने बारह बजे Chandrayaan-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया था. इंजनों को करीब 18 मिनट के ऑन किया गया था.

5 अगस्त को Chandrayaan-3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था. उसके बाद अब तक इसकी दो बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है. इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं. उस समय चंद्रयान चांद के चारों तरफ 1900 km प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था. जिसे 6 अगस्त 2023 को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था. यानी उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था.

इसके बाद 9 अगस्त को तीसरी बार ऑर्बिट बदली गई थी. तब यह चांद की सतह से 174 km x 1437 km की ऑर्बिट में घूम रहा था. चांद की ऑर्बिट में इसरो चंद्रयान-3 के इंजनों से रेट्रोफायरिंग करवा रहा है. यानी गति धीमी करने के लिए उलटी दिशा में यान को चला रहा है. इसके बाद 16 अगस्त की सुबह 8:38 बजे से 8:39 बजे के बीच पांचवीं कक्षा बदली जाएगी. यानी सिर्फ एक मिनट के लिए इसके इंजन ऑन किए जाएंगे.

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, चांद के सफर पर निकला यान

17 अगस्त को Chandrayaan-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे. इसी दिन दोनों मॉड्यूल चंद्रमा के चारों तरफ 100 km x 100 km की गोलाकार ऑर्बिट में होंगे. 18 अगस्त की दोपहर पौने चार बजे से चार बजे के बीच लैंडर मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग होगी. यानी उसकी कक्षा की ऊंचाई में कमी लाई जाएगी.

20 अगस्त को Chandrayaan-3 के लैंडर मॉड्यूल की रात पौने दो बजे डीऑर्बिटिंग होगी. 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. सबकुछ सही रहेगा तो पौने छह बजे के करीब लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा.

ISRO के बेंगलुरु में मौजूद सेंटर टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) से लगातार Chandrayaan-3 की सेहत पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल चंद्रयान-3 के सभी यंत्र सही तरीके से काम कर रहे हैं.

Tags: chandrayaan 3 newsChandrayaan-3Chandrayaan-3 orbitChandrayaan-3 updates
Previous Post

मदरसा में एक पद पर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर हड़पा वेतन, छह पर केस

Next Post

Jadavpur University Ragging Case: छात्र का हुआ था यौन उत्पीड़न, सामने आया ये बड़ा सच

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Jadavpur University

Jadavpur University Ragging Case: छात्र का हुआ था यौन उत्पीड़न, सामने आया ये बड़ा सच

यह भी पढ़ें

Afzal Ansari

बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, सजा मिलने के 56 घंटे बाद हुई कार्रवाई

01/05/2023
murder

विवाहित प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

05/12/2021
CM Yogi

AI से बनाया सीएम योगी का डीप फेक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version