• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवाचार को अपनाकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
15/08/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
SS Sandhu

SS Sandhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी प्रदेशों को विकसित होना होगा। इसके लिए सॉल्यूशन फाइंडर के साथ ही नवाचार को अपनाकर राज्य के विकास में अपना योगदान देना होगा। आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए हमें हर सम्भव प्रयास करने होंगे।

सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू (SS Sandhu)  ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूरे होने तक अर्थात वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।

मुख्य सचिव संधू (SS Sandhu)  ने कहा कि सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। जब भी कोई फाइल या प्रकरण ऐसा आता है जिसके कारण प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में कार्य में रुकावट आ रही है, ऐसे में हमें सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी है।

उन्होंने (SS Sandhu)  कहा कि कि राज्य में हिमालयी क्षेत्र के सबसे अधिक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र स्थित है। प्रदेशवासी प्राकृतिक आपदाओं से जूझते रहते हैं। इस दिशा में सबसे अधिक प्रयोग करने के लिये हिमालय हमारे पास है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन आदि के लिए प्रदेश में एक अलग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। हमारी कोशिश है कि इसे इस गुणवत्ता का बनाया जाए कि सिर्फ भारत के अन्य राज्य ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के देश हमसे भूस्खलन का समाधान मांगने आएं।

सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, बोले- यूसीसी जल्द लागू होगा

उन्होंने (SS Sandhu)  कहा कि प्रदेश को प्रकृति ने बहुत से प्राकृतिक संसाधन उपहार स्वरूप दिए हैं। इसके कारण हमारा पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। कुछ पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक होती जा रही है कि हमें पर्यटकों की संख्या सीमित करने पर भी विचार करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली देहारादून हाईवे और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के बन जाने से प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। यह प्रदेश के लिए एक और मौका होगा जब हम प्रदेश के अन्य खूबसूरत स्थलों को पहचान कर पर्यटन मानचित्र पर लाकर प्रदेश को विकसित करने में अपना योगदान दें।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई एवं सभी सचिव, अपर सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags: dehradun newsNational newsss sandhuUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, बोले- यूसीसी जल्द लागू होगा

Next Post

सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा रोपकर की वृक्षारोपण के दूसरे चरण के अभियान की शुरूआत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा रोपकर की वृक्षारोपण के दूसरे चरण के अभियान की शुरूआत

यह भी पढ़ें

योगी के मंत्री सभा में बोले- अगर यह BJP नेता है तो फौरन निकालो, जानें पूरा मामला

17/08/2021
harshvardhan launched a book

फादर्स डे पर एक बलिदानी मां को नमन, डॉ हर्षवर्धन ने लॉन्च की कृष्णा सक्सेना की नई किताब

21/06/2021
egg bhurji

एक ही तरह की रेसिपी से हो गईं है बोर, तो इस बार ट्राई करें ये धमाकेदार डिश

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version