• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
23/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Hand Grenade

Hand Grenade

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में चार हैंडग्रेनेड (Hand Grenades) मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुँचे और तत्काल उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सीओ सदर स्नेहा तिवारी व बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी।

नगरा हाट के मैदान से गुरुद्वारा जाने वाले रास्ते पर पेड़ के पास राहगीरों ने बम जैसे आकार की कुछ वस्तुएं पड़ी देखीं। कुछ ही देर में वहां लोगों का हुजूम लग गया। आखिर यह ग्रेनेड (Hand Grenades) कहाँ से आये, इसका पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त जगह को घेरे में ले लिया गया।

शुरुआती जांच में बम पहले से डिफ्यूज होने की बात सामने आ रही है। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि सेना की फील्ड फायरिंग रेंज से कोई उक्त ग्रेनेड उठा लाया हो और यहां फेंक दिये हों। हालांकि पूरी हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस संबंध में एसएसपी राजेश एस ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक कूड़े के ढेर में पड़े हुए 4 हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी। इनमें से तीन हैंड ग्रेनेड (Hand Grenades) में सेफ्टी पिन लगे हुए थे। उन्हें पहले ही डिफ्यूज किया जा चुका था, जबकि एक हैंड ग्रेनेड का सेफ्टी पिन निकला हुआ था। उसे कब्जे में ले लिया गया है। बम निरोधक दस्ते द्वारा चारों हैंड ग्रेनेड लेकर सेना को सौंप दिए जाएंगे।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

बारिश से मकान ढहा, बुजुर्ग की मौत

Next Post

जीवन की आपाधापी में क्या जी रहे हैं हम?

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Life

जीवन की आपाधापी में क्या जी रहे हैं हम?

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान: सीएम भजनलाल

25/06/2024
Medical Students

सूमी में खोला गया ग्रीन कॉरिडोर, भारतीय छात्रों का पहला जत्था निकला सुरक्षित

08/03/2022
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

रिजर्व बैंक का अधिकारी बता कर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version