• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जडेजा की तूफानी पारी के आगे ढेर हुए KKR के खिलाड़ी, CSK की हुई फतेह

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की आठ गेंदों पर 22 रन की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां रविवार को आईपीएल 14 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को दो विकेट से हरा दिया।

कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात छह खो कर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई ने शुरुआत में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़ (40), फाफ डु प्लेसिस (43) तथा मोईन अली (32) और अंत में रवींद्र जडेजा की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट गंवा कर 172 रन बनाए और कांटे के इस मैच को दो विकेट से जीत लिया। गायकवाड़ ने दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 28 गेंदों पर 40, डु प्लेसिस ने सात चौकों के सहारे 30 गेंदों पर 43 और जडेजा ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत आठ गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए।

इस सीजन की अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम रही चेन्नई को कोलकाता ने हालांकि जीत के लिए कड़ी मशक्कत करवाई। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद कोलकाता ने मैच को पूरी तरह चेन्नई की तरफ नहीं झुकने दिया। थोड़े-थोड़े समय विकेट चटकाते रहने के चलते कोलकाता के गेंदबाजों ने चेन्नई पर दबाव बनाए रखा। सबसे सफल मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण रहे, जिन्होंने शुरुआत और अंत में चेन्नई को झटके दिए। नारायण ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले कोलकाता की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने 45, नीतीश राणा ने नाबाद 37 और दिनेश कार्तिक ने 26 रन की आक्रामक पारी खेली। पिछले दो मैचों की तरह इस मैच में कोलकाता को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। कोलकाता ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को गंवा दिया, हालांकि दूसरे इन्फॉर्म बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने राहुल त्रिपाठी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की, लेकिन अय्यर 15 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 18 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान इयोन मोर्गन 14 गेंदों में बिना किसी बॉउंड्री के आठ रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने।

चेन्नई की तरफ से जोश हेजलवुड ने 40 रन पर दो विकेट, ठाकुर ने 20 रन पर दो विकेट और जडेजा ने 21 रन देकर एक विकेट लिया। चेन्नई की आईपीएल के दूसरे चरण में यह लगातार तीसरी जीत है और इस जीत के साथ मिले दो अंकों के साथ वह अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया है।

Tags: cricket newsipl 14IPL 2021sports news
Previous Post

ट्रक चालक को मार पीट कर 17 हजार लुटे, रिपोर्ट दर्ज

Next Post

सामाजिक संतुलन की भावना का संदेश देता है मंत्रिमंडल विस्तार : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

29/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

29/07/2026
House proceedings adjourned until 12 PM.
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा, कार्यवाही 12 बजे तक टली

29/07/2026
Next Post

सामाजिक संतुलन की भावना का संदेश देता है मंत्रिमंडल विस्तार : योगी

यह भी पढ़ें

इस एक चीज पर शक करने का नहीं है कोई इलाज

14/11/2021
Bhool Bhulaiya 2

आगे बढ़ी भूल भुलैया-2 की शूटिंग, तब्बू के पास नहीं है फिल्म के लिए डेट

18/01/2021

CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी गिरफ्तार

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version