• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगरेप के तीन दोषियों को उम्रकैद

Writer D by Writer D
23/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की एक विशेष अदालत ने सामूहिक बलात्कार (Gangrape) के मामले में तीन लोगों को अंतिम सांस तक उम्रकैद (Life Imprisonment)  की सजा सुनायी।

सवा दो साल पूर्व पति के साथ बीजपुर थाना क्षेत्र में मोटकी पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करके घर वापस लौटते समय कुल्हाड़ी से जान मारने का भय दिखाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र एहसानुल्लाह खान की अदालत ने सुनवाई करते हुए तीन दोषियों को दोषसिद्ध पाकर जीवन के अंतिम सांस तक के लिए उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई।

एससी/एसटी एक्ट में दोषी अंगद केवट को जहां एक लाख पांच हजार रूपये अर्थदंड, वहीं शेष दो दोषियों मुन्नीलाल पनिका व श्यामलाल पनिका को 55- 55 हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 मई 2021 को बीजपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह अनुसूचित जन जाति गौड़ बिरादरी का व्यक्ति है। उसकी साढ़े 18 वर्षीय बेटी और दामाद 15 मई 2021 को बीजपुर थाना क्षेत्र में मोटकी पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करने गए थे। जब दोपहर बाद करीब दो बजे दर्शन करके पहाड़ी से नीचे उतरे तो वहां पर बभनी थाना क्षेत्र के सिसवा झापर गांव निवासी मुन्नीलाल पनिका व श्यामलाल पनिका तथा बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव निवासी अंगद केवट मिले और दामाद को कुल्हाड़ी से जान मारने का भय दिखाकर जंगल झाड़ी में ले जाकर उसकी बेटी के साथ बारी बारी से तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों भाग गए।

किसी तरह बेटी और दामाद घर आए तो वाकए की सूचना दी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान तथा पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गैंग रेप के तीन दोषियों अंगद केवट, मुन्नीलाल पनिका तथा श्यामलाल पनिका को जीवन के अंतिम सांस तक के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं अंगद केवट के ऊपर एक लाख पांच हजार रूपये अर्थदंड तथा शेष दोनो दोषियों मुन्नीलाल पनिका तथा श्यामलाल पनिका को 55- 55 हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर तीनों को 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।

Tags: crime newssonbhadra news
Previous Post

बिजली गिरने से विवाहिता की मौत

Next Post

Realme GT 5 इस दिन मार्केट में मचाएगा गदर,

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Realme

Realme GT 5 इस दिन मार्केट में मचाएगा गदर,

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

दर्श अमावस्या के दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत

18/11/2024
UTI

जाने क्या होता है UTI और इसके बचाव के उपाय

13/03/2025
Gangotri Dham

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब यहां दर्शन देंगी मां गंगा

26/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version