• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहल्लुम और जन्माष्टमी को भी खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग एक से 15 सितंबर तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

Writer D by Writer D
25/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Swachhta Pakhwada

Swachhta Pakhwada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से 15 सितंबर तक स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा (Swachhta Pakhwada) मनाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से इसके लिए प्रतिदिन का अलग-अलग कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें तीन व दस सितंबर को रविवार, छह सितंबर को चेहल्लुम और सात सितंबर को जन्माष्टमी का भी कार्यक्रम निर्धारित है। जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में चेहल्लुम और जन्माष्टमी की छुट्टी है। इसे लेकर शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

शिक्षा मंत्रालय ने मई में एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा (Swachhta Pakhwada) मनाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से मई में ही पंद्रह दिन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें छात्रों, शिक्षकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने व इससे संबंधित गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत स्वच्छता शपथ, विद्यालयों में साफ-सफाई, पानी की बेहतर व्यवस्था, निबंधन, स्लोगन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के आयोजन होने हैं। इन गतिविधियों की फोटो भी वेबसाइट पर अपलोड करनी है। सितंबर करीब आने के साथ ही इसे लेकर बीएसए की ओर से भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। फिर से छुट्टियों में स्कूल खोले जाने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।

यह है निर्धारित कार्यक्रम

एक सितंबर- स्वच्छता शपथ दिवस

दो-तीन सितंबर- स्वच्छता जागरूकता दिवस

चार-पांच सितंबर- सामुदायिक सहभागिता

छह सितंबर- ग्रीन स्कूल मुहिम

सात-आठ सितंबर- स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस

नौ-दस सितंबर- हाथ धुलाई दिवस

11 सितंबर- व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस

12 सितंबर- स्वच्छता विद्यालय प्रदर्शनी दिवस

13-14 सितंबर- स्वच्छता कार्यकलाप दिवस

15 सितंबर- पुरस्कार वितरण दिवस

मोहर्रम की छुट्टी और 13 अगस्त रविवार को भी स्कूल खोले गए थे। सितंबर में तीन-सात सितंबर को रविवार और छह को चेहल्लुम, सात को जन्माष्टमी की छुट्टी में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया जा रहा है। प्रतिकर अवकाश भी खत्म कर दिया गया है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। सरकार हमें 30 दिन का ईएल दे।

– निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ

Tags: Education DepartmentSwachhta PakhwadaSwachhta Pakhwada 2023
Previous Post

दबंगो ने बुजुर्ग की हत्या कर शव को ट्रैक्टर से कुचला

Next Post

दूसरी शादी करने के आरोपी सरकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Dismissed

दूसरी शादी करने के आरोपी सरकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन के महीने में करें ये उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि

04/08/2024
car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

28/08/2023
Kangana Ranaut

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई BMC को फटकार, त्वरित कार्रवाई करने पर सवाल उठाया, कंगना रनौत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version