• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों से दें अपने घर को नया लुक

Writer D by Writer D
30/06/2026
in फैशन/शैली
0
Stick on Tiles

Stick on Tiles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब बात घर को सजाने की होती है तो हम सभी कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन को चुनते हैं। आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनके जरिए ना केवल आप अपने घर को  पहले से अधिक खूबसूरत दिखा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ऑप्शन अधिक सुविधाजनक और आपके बजट में भी होते हैं। मसलन, इन दिनों वॉलपेपर का चलन बेहद आम हो चला है। यह आपके घर की दीवार का पूरी तरह से कायाकल्प कर देते हैं। इसी तरह, अब स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) भी काफी पसंद की जा रही हैं।

इनमें ग्लू होने के कारण आप खुद इन्हें घर पर लगा सकती हैं। यह सामान्य टाइल्स की अपेक्षा काफी सस्ती होती हैं। इतना ही नहीं, इन्हें लगाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होती है। आप इन्हें खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। अधिक सुविधाजनक होने के कारण लोग इन्हें इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  के अपने कई फायदे व नुकसान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्टिक ऑन टाइल्स के फायदे व नुकसान के बारे में बता रहे हैं-

स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  के फायदे

– स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles)  को इस्तेमाल करने का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह इसके ढेर सारे फायदे हैं। मसलन-

– स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। चूंकि इसमें ग्लू होती है, इसलिए आप इसे खुद भी अपने घर में लगा सकते हैं। जहां सिरेमिक टाइल्स (गंदे टाइल्स को ऐसे करें साफ) को काटने और घर में लगाने के लिए एक एक्सपर्ट की जरूरत होती है। लेकिन स्टिक ऑन टाइल्स के साथ ऐसा कोई भी झंझट नहीं होता है।

Stick on Backsplash Tiles - Etsy Australia

– स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) को लगाने में आपको बहुत अधिक समय नहीं लगता है। आपको बस इसके पीछे की स्टिक को हटाना होता है और बस फिर आप इन्हें लगा सकती हैं। जबकि टाइल्स को फिक्स करने में काफी समय निकल जाता है।

– स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) सिरेमिक टाइल्स की तुलना में काफी सस्ती होती है। इसलिए, अगर आप बजट में रहकर अपने घर के मेकओवर के बारे में सोच रही हैं तो यकीनन स्टिक ऑन टाइल्स का इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

– स्टिक ऑन टाइल्स रिमूवेबल होती हैं। जिसका मतलब यह है कि अगर आप किराए के घर में रह रही हैं, तब भी आप स्टिक ऑन टाइल्स की मदद से अपने घर को एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

19 kitchen backsplash ideas we're completely obsessed with | Iç tasarım  mutfak, Dekor, Tasarım evler

– स्टिक ऑन टाइल्स में आपको कई तरह की वैरायटी भी मिलती है। मसलन, आप ऐसी स्टिक ऑन टाइल्स खरीद सकते हैं, जो वुड, मेटल, स्टोन या ग्लास की तरह दिखाई देती हों। इस तरह आप अपने घर को मनचाहा लुक दे सकती हैं।

स्टिक ऑन टाइल्स (Stick on Tiles) के नुकसान

जहां स्टिक ऑन टाइल्स के कई फायदे हैं। वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। मसलन-

– स्टिक-ऑन टाइलें अमूमन पारंपरिक सिरेमिक टाइल्स की तरह टिकाऊ नहीं होती हैं। घर की कुछ जगहों जैसे बाथरूम (बाथरूम की टाइल्स के पीलेपन को करें दूर) और रसोई में वे फिट नहीं बैठती है। मॉइश्चर के कारण वे वहां पर अच्छी तरह से टिक नहीं पाती है।

Pros & Cons of Peel and Stick Tiles. Smart? Or not so much?

– स्टिक ऑन टाइल्स को लगाना यकीनन काफी आसान है, लेकिन यह हमेशा के लिए या फिर लंबे समय तक चलने वाला सॉल्यूशन नहीं है। इस तरह की टाइलें समय के साथ उखड़ना शुरू हो सकती हैं। ऐसे में आपको फिर से अपने पैसे खर्च करने की जरूरत होगी।

– भले ही स्टिक ऑन टाइलें काफी हद तक महंगी सिरेमिक टाइल्स की तरह नजर आती हैं। लेकिन वास्तव में वे उन सामग्रियों की नकल ही कर सकती हैं। उनमें कुछ अंतर होता है, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

Tags: home decorhousehold hackshousehold tipsstick on tilesuse of stick on tiles
Previous Post

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

Next Post

यूपी में बिजली दरों पर राहत, जुलाई में कम आएगा बिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
Next Post
Electricity Bill

यूपी में बिजली दरों पर राहत, जुलाई में कम आएगा बिल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आश्चर्य है! पूर्व मुख्यमंत्री पूछते थे ये कृषि विज्ञान केंद्र क्या है: मुख्यमंत्री योगी

02/03/2023
Corona epidemic could not stop Karthik Aryan's earning of crores

कोरोना महामारी भी नहीं रोक पाई कार्तिक आर्यन की करोड़ों की कमाई

15/04/2021
Akhilesh Yadav

लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

19/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version