• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाइस्ता परवीन के बाद अब गुड्डू मुस्लिम भी भगोड़ा घोषित

Writer D by Writer D
09/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Guddu Muslim

Guddu Muslim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के सिलसिले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद अतीक के खास गुर्गे गुड्डु मुस्लिम (Guddu Muslim) को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को भगोड़ा घोषित किया गया।

शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) ने बताया कि विशेष न्यायाधीश अनिरूद्ध तिवारी (एससी/एसटी ) के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने डुगडुगी बजवा कर घोषणा की कि पांच लाख रुपए के इनामी बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। अगर नियत समय तक वह अदालत में सरेंडर नहीं करता है तो धारा 82 के तहत उसके घर कुर्की की कार्रवाई होगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाला की सरैया मोहल्ले में उसके पैतृक निवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गयी। पुलिस ने डुगडुगी करवाते समय मुनादी करायी कि उसे पनाह और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की घोषण के लिए अर्जी की दी गयी थी। अदालत से धारा 82 का नोटिस होने पर सोमवार को धूमनगंज पुलिस चकिया पहुंचकर उसके ध्वस्त मकान पर अदालत का नोटिस चस्पाकर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। उन्होंने बताया कि यदि शाइस्ता ने शीघ्र ही अदालत में समर्पण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुनादी कराते हुए कहा कि शाइस्ता को पनाह देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को सुलेमसराय में उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षा गार्ड राघवेन्द्र और संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या में अतीक अहमद, भाई अशरफ और पत्नी शाइस्ता परवीन समेत नौ लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वायरल वीडियो में उमेश पाल पर बम फेंकते हुए जिस व्यक्ति को देखा गया पुलिस ने उसकी पहचान गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) के रूप में किया है।

उमेश पाल की हत्या के बाद से दोनो फरार हैं। दोनो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। गुड्डू मुस्लिम के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित है जबकि शाइस्ता परवीन के ऊपर 50 हजार का इनाम है।

अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल की रात काल्विन अस्पताल में पुलिस संरक्षण में तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों अरुण मौर्य, मोहित उर्फ सनी सिंह और लवलेश तिवारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभी प्रतापगढ़ जेल में बंद है।

Tags: crime newsGuddu MuslimPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Next Post

युवती के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

युवती के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

26/08/2024
अमर सिंह

जयाप्रदा के गॉडफादर अमर सिंह का इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था पंगा, वायरल आडियो ने उड़ा दिए थे सबके होश

01/08/2020

Paytm Google Play Store से हटने के बाद क्या मोबाइल फोन में होगा बंद ? जानें जवाब

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version