• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में आग लगने से 10 की मौत; योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
26/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Fire

Fire broke out in the private party coach of the train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु में मदुरै के पास शनिवार को एक ट्रेन में आईआरसीटीसी से बुक कराये गये प्राइवेट पार्टी कोच में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद आग (Fire) लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य झुलस गये।

दक्षिण रेलवे के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कुछ लोगों ने तमिलनाडु में मदुरै मंदिर तीर्थयात्रा के लिए एक निजी कोच बुक कराया था। इस कोच को कल रात नागरकोइल जंक्शन पर 16730 पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में जोड़ा गया था। ट्रेन के तड़के 03.45 बजे मदुरै पहुंचने पर इस कोच को अलग कर लगभग एक किलोमीटर दूर मदुरै यार्ड में खड़ा किया गया था। इसी दौरान इसमें सवार यात्रियों ने चाय-कॉफी बनाने के लिए अवैध रूप से रखे गये एलपीजी सिलेंडर को जलाया , तभी उसमें विस्फोट हो गया और आग (FIre) लग गयी। आग की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य झुलस गये।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया गया। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ है और आग लगने की घटना की जांच जारी है। दक्षिणी रेलवे महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की है।

योगी (CM Yogi) ने जताया दु:ख

ट्रेन हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त करते हुए कहा कि मदुरै ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने आदेश दिया है कि हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए । सीएम योगी ने स्थानीय अधिकारियों एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर यूपी के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के दिए निर्देश दिए हैं।ई हादसे को लेकर यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया है।

अवैध तरीके से ले जा रहे थे सिलेंडर

रेलवे के मुताबिक, स्टेशन अधिकारी द्वारा 26.8.23 को 5.15 बजे मदुरै यार्ड में प्राइवेट पार्टी कोच में आग लगने की सूचना दी गई। तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई और फायर टेंडर यहां 5.45 बजे पहुंचे। 7.15 बजे आग बुझा ली गई। किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं। यह एक निजी पार्टी कोच है जिसे कल नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है।

प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध तरीके से ले जा रहे थे और इसी वजह से आग लगी। आग लगने की सूचना पर कई यात्री प्राइवेट पार्टी कोच से बाहर निकल गए थे। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये थे। आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। उन्हें गैस सिलेंडर जैसा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

Tags: National newsprivate party coachtamilnadu news
Previous Post

इस दिन मनाया जाएगा ओणम, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

जहां लैंडर उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति होगा: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
PM Modi

जहां लैंडर उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति होगा: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Royal Challengers Bangalore

विराट-मॉरिस ने चेन्नई करारी हार देते हुये बैंगलोर को दिलाई शानदार जीत

11/10/2020
Yogi

कृषि कुंभ 2.0 को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

05/10/2023
home made soap

तैलीय स्किन से मिलेगा छुटकारा, करें ये इस्तेमाल

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version