• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली से पहले लग सकता हैं ‘करंट’, बढ़ सकते हैं बिजली के रेट

Writer D by Writer D
30/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity Prices

Electricity Prices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओँ को दीपावली से पहले ईंधन अधिभार शुल्क का करंट लग सकता है। क्योंकि पावर कॉरपोरेशन के शुल्क (Electricity Prices)  लगाने के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं से आपत्ति मांगी है। उन्हें तीन सप्ताह का वक्त दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को 28 पैसे से एक रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। इसे अक्तूबर से लागू किया जा सकता है।

पावर कॉरपोरेशन की ओर से ईंधन अधिभार लगाने के लिए 26 जुलाई को नियामक आयोग में प्रस्ताव दिया गया था। इसमें उपभोक्ताओं से कुल 1437 करोड़ की वसूली करने की बात कही है। इसके लिए 61 पैसा प्रति यूनिट के आधार पर अलग-अलग श्रेणीवार औसत बिलिंग की दर तैयार की गई है। इस पर उपभोक्ता परिषद ने आयोग में याचिका दायर कर कहा कि विद्युत निगमों पर उपभोक्ताओं का करीब 33122 करोड़ रुपया निकल रहा है। इस हिसाब से 30 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल कम किया जाए। लेकिन नियामक आयोग ने 28 अगस्त को विद्युत वितरण निगमों के लिए दाखिल ईंधन अधिभार शुल्क में प्रस्तावित बढो़तरी पर कार्यवाही को आगे बढा़ते हुए बिजली कंपनियों के प्रस्ताव को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि तीन हफ्ते तक कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है।

मंत्री दे चुके हैं दर (Electricity Prices)  नहीं बढ़ाने का आश्वासन

एक तरफ पावर कॉरपोरेशन में ईधन अधिभार शुल्क के नाम पर विद्युत दर (Electricity Prices)  बढ़ाने की तैयारी चल रही है, जबकि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) विधान परिषद में कह चुके हैं कि प्रदेश में बिजली दर में किसी तरह की बढोतरी नहीं होगी।

उपभोक्ता परिषद निरंतर करेगा संघर्ष : वर्मा

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत (Electricity Prices) पर अधिभार स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उपभोक्ताओं के बकाया लौटाने के बजाय ईंधन अधिभार शुल्क लगाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले नियामक आयोग ने पांच वर्षों में एक बार भी ईंधन अधिभार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। क्योंकि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत निगमों पर 33122 करोड़ रुपया निकल रहा है।

सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर बेटियों को दिया तोहफा, कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की

परिषद अध्यक्ष ने बताया कि ईंधन अधिभार लगाने के लिए विद्युत नियामक आयोग ने जून 2020 में कानून बनाया है। पावर कारपोरेशन ने उस कानून के विपरीत जाकर मनमाने तरीके से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। यह पूरी तरीके से आयोग की अवमानना है। इसे आयोग तत्काल खारिज करें।

श्रेणीवार उपभोक्ता    प्रस्तावित ईंधन अधिभार बढ़ोतरी

घरेलू बीपीएल        28 पैसे प्रति यूनिट

घरेलू सामान्य        44 से 56 पैसे प्रति यूनिट

व्यावसायिक        49 से 87 पैसे प्रति यूनिट

किसान        19 से 52 पैसे प्रति यूनिट

नान इंडस्ट्रील बल्क लोड    76 पैसे से 1.09 रुपये प्रति यूनिट

भारी उद्योग         54 से 64 पैसे प्रति यूनिट

Tags: electricity pricesLucknow Newsuppcl
Previous Post

सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर बेटियों को दिया तोहफा, कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की

Next Post

केन नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
drowning

केन नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Aadhaar card

बिना आधार के हो जाएगा आपका ये काम, आम लोगों को ऐसे मिलेगी राहत

30/06/2023
Vinesh Phogat

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार पहलवान हुआ खेल से हुआ बाहर

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version