• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवंश पालकों की आय बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
30/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dairy Sector

Dairy Sector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश पालकों (Cattle Breeders) की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है और सरकार का संरक्षण एवं संवर्धन तथा गोपालकों (Cattle Breeders) की आय में वृद्धि करते हुए दूध उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को सिरमौर बनाना प्राथमिकता का विषय है और इसके साथ ही दूध उत्पादन तथा गोपालकों की आय में वृद्धि के लिए सरकार लिंग वर्गीकृत सीमन से पशुओं का गर्भाधान कराने पर विशेष जोर दे रही है।

गोरखपुर मुख्यालय के उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि बलिंग वर्गीकृत सीमेन के प्रयोग से 90 फीसद उत्कृष्ट बछिया ही उत्पन्न होने की संभावना होती है और इस आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि इससे पशुपालक को प्रतिवर्ष दुग्ध उत्पादन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी तथा साथ ही निराश्रित गोवंश (Cattle) की संख्या में 40 फीसद तक कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि दो माह के अंदर गर्भ परीक्षण कर पशुपालक द्वारा पूरी ब्यात का 20 से 25 प्रतिशत दूध बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में वर्गीकृत सीमेन से किए जाने वाले कृत्रिम गर्भाधान का शुल्क 300 से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। वर्गीकृत सीमेन से उन्नत नस्ल की बछिया आएंगी जो जल्दी गाभिन होंगी जिसके परिणामस्वरूप दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। यही नहीं कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता द्वारा भारत पशुधन एप पर समयवद्ध प्रविष्टि करने पर 250 से लेकर 350 रुपये तक प्रति संतति प्रोत्साहन राशि भी मिलती है।

सीएम धामी ने चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में गायों की संख्या बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। साथ ही गोवंश (Cattle) के नस्ल सुधार को लेकर भी प्रयास जारी हैं। इन दोनों लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लिंग वर्गीकृत सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे 100 रुपये के खर्च पर बछिया के जन्म की गारंटी के साथ ही गोवंश के नस्ल को भी सुधारा जा सकता है। लिंग वर्गीकृत सीमेन के माध्यम से पशुओं के वीर्य से नर शुक्राणुओं को अलग कर लिया जाता है जिससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि बछिया ही पैदा होगी।

उन्होंने बताया कि बछिया अधिक होने पर दूध उत्पादन बढ़ेगा और नर गोवंश जो बाद में छुट्टा अवस्था में आ जाते हैं उनकी संख्या कम होने से उनके प्रबंधन की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से 31 जुलाई तक गोरखपुर मंडल में कुल 4561 गायों का लिंग वर्गीकृत सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान कराया गया है। गोरखपुर में 1657 देवरिया में 1154 कुशीनगर में 1088 व महराजगंज में 662 गायें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन गायों में से जिनका प्रसवकाल पूरा हो गया है उनसे अब तक जो संतति पैदा हुई है उसमें 90 प्रतिशत बछिया हैं।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post

कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करने वालों का ऑन द स्पॉट बढ़ेगा लोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
Yogi Government

कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करने वालों का ऑन द स्पॉट बढ़ेगा लोड

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

पेयजल के साथ 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई हेतु पानी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

08/01/2025
Violence in Junagadh

‘अवैध’ दरगाह पर बवाल, एक की मौत, DSP समेत चार पुलिसकर्मी घायल

17/06/2023
5 lakh people will recite the Gita in Kolkata.

Murshidabad में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, कल कोलकाता में विशाल गीता पाठ का आयोजन

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version