• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन चीजों का घर में होना बहुत होता है अशुभ, बढ़ जाती है पारिवारिक कलह

Writer D by Writer D
17/07/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
House

House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तु का घर (House) से गहरा नाता होता है जिससे घर की खुशियां जुड़ी होती हैं। वास्तु में कई ऐसी चीजों की जानकारी दी गई हैं जो घर की शुभ-अशुभ स्थिति को तय करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में अशुभता व नकारात्मकता लाती हैं। इन चीजों के घर में होने से घर में पारिवारिक कलह के साथ आर्थिक परेशानियां भी आती हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो सके इन चीजों को घर से बाहर कर दें। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

घर (House)  में पक्षी का घोंसला होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर (House)  में अक्सर छत या फिर किसी कोने पर पक्षी का घोंसला दिख जाता है, जो वास्तु के अनुसार गरीबी को आमंत्रित करता है। अगर किसी पक्षी का अंडा टूट जाए तो यह निकट भविष्य में आर्थिक चुनौतियों का कारण बनने का संकेत है। ऐसे में कबूतर या अन्य पक्षी का घर में घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए लेकिन अगर घोंसला घर की चारदीवारी के बाहर हो तो इससे कोई परेशानी नहीं होती है।

घर (House)  में पड़े टूटे बर्तन

घर (House)  में पड़े टूटे बर्तन व टूटे कांच राहु का प्रतीक माने जाते हैं, जो मानसिक पीड़ा व आर्थिक नुकसान करते हैं। साथ ही घर में किसी दीवार पर दरारें भी देखने को मिल जाती हैं, ये सभी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इसलिए घर में अगर टूटे बर्तन व कांच रखे हैं तो उनको तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए और घर की दीवारों पर दरारें हैं तो उनको सही करवा लेना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु बना रहता है और जीवन में तरक्की आती है।

वित्तीय स्थिति को प्रभावित करती हैं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जाल व कबाड़ भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। जिन घरों (House)  में हर रोज साफ-सफाई रहती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में अगर कुछ चीजें ऐसी हैं, जो मरम्मत की मांग करती हैं तो उनको सही करवा लें या उन्हें घर के बाहर कूड़ेदान में फेंक दें। साथ ही मकड़ी के जाल को भी तुरंत हटा दें। माना जाता है कि जाले न सिर्फ वित्तीय स्थिति को प्रभावित करते हैं बल्कि किसी भी कार्य या गतिविधि को भी रोकते हैं। इसलिए कबाड़ और जाले को हमेशा हटाते रहना चाहिए।

नल से टपकता हुआ पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी धन का प्रतिनिधित्व करता है। अक्सर देखने को मिलता है कुछ लोगों के घरों में नल से पानी टपकता रहता है साथ ही घर की दीवारों में भी नमी रहती है, जो वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है। जिस घर में ऐसी स्थिति रहती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर के नलों का हमेशा सही रखें और दीवारों पर किसी भी प्रकार की नमी न हो, इस बात का भी ध्यान रखें।

शनि का प्रभाव बढ़ाती हैं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे जूते-चप्पल संबंध शनि से माना जाता है और फटा हुआ जूता घर (House) में रखने से वह शनि के नकारात्मक प्रभावों को बढ़ाता है। वहीं बंद घड़ी घर की प्रगति को रोकने की सूचक है और इसको घर में रखने से धन की हानि होती है। अगर आपके घर में बंद पड़ी घड़ी या फिर फटे हुए जूते-चप्पल रखे हुए हैं तो उनको भी घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष के साथ-साथ शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

सावन में जरुर कराएंगे ये काम भोलेनाथ संग बरसेगी इस देवी की विशेष कृपा

Next Post

सावन के व्रत का ऐसे करें पारण, जानें उपवास में क्या खाएं-क्या नहीं?

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
धर्म

राधा अष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

15/09/2026
Ganesh Chaturthi
धर्म

राशि के अनुसार करें बप्पा का पूजन, मिलेगा मनवांछित फल

15/09/2026
Next Post
Sawan

सावन के व्रत का ऐसे करें पारण, जानें उपवास में क्या खाएं-क्या नहीं?

यह भी पढ़ें

deadly attacked

कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी पर युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

03/04/2021

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

04/08/2021

CM तीरथ की अफसरों को दो-टूक, धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version