• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के आलू का विदेशों में बज रहा डंका, उपजाऊ मिट्टी की कमाल

Writer D by Writer D
31/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Potato

Potato

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की उपजाऊ मिट्टी की उपज लगातार विदेशों में लोकप्रिय हो रही है। इसी का उदाहरण है अलीगढ़ का आलू (Potato) जिसका स्वाद दक्षिण अमेरिका के गुयाना देश के लोग भी अब चख पाएंगे। अलीगढ़ का आलू पहली बार गुयाना गया है। प्रदेश की योगी सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। किसान उद्यमी बनाने के साथ ही निर्यातक भी बन रहे हैं। परिणामस्वरूप, अलीगढ़ का 29 मीट्रिक टन आलू (Potato) किसानों के समूह एफपीओ के माध्यम से गुयाना के लिए एक्सपोर्ट हुआ है।

वाराणसी स्थित एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक डॉ सीबी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ का आलू (Aligarh’s Potato) कमर्शियल तौर पर पहली बार दक्षिण अमेरिका के गुयाना गया है। 29 मीट्रिक टन आलू समुद्री मार्ग से भेजा गया है। इस खेप के लिए आलुओं की खरीद अलीगढ़ के स्थानीय एफपीओ से किया गया है और अलीगढ़ स्थित कोल्ड स्टोरेज में पैक किया गया है।

किसान खुद बन रहे निर्यातक

बिचौलियों को बीच से हटाकर योगी सरकार (Yogi Government) किसानों की आय दोगुनी कर रही है। किसान एफपीओ के माध्यम से एक्सपोर्टर बन रहे हैं। उप महाप्रबंधक डॉ सी।बी। सिंह ने बताया कि अलीगढ़ क्षेत्र में आलू (Potato) उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए एपीडा आलू के लिए कृषि निर्यात केंद्र स्थापित करने की तैयारी में पहल कर रही है। जिसके बाद अलीगढ़ और आसपास के अन्नदाताओं के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर खुलेंगे।

एफपीओ को बढ़ावा देने पर फोकस

डबल इंजन की सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा में किसानों के समूह एफपीओ को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन आदि कई कार्यक्रमों समय समय पर आयोजित करती रह रही है। उत्तर प्रदेश में एपीडा के सार्थक पहल के बाद, कोमालिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सीधे निर्यात से जोड़ा गया है। क्षमता अवसंरचना बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों और एफपीओ को वित्तीय सहायता का प्रावधान भी किया गया है।

एपीडा देश-विशिष्ट निर्यात प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए रणनीति तैयार कर रहा है और नए बाजारों में निर्यात क्षमता का दोहन करने के लिए यूरोपीय संघ के देशों, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

Tags: agriculture newsfarming newsLucknow NewsYogi News
Previous Post

उप्र बन सकता है देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन निर्माता : योगी

Next Post

फर्जी पंचायत राज अधिकारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

फर्जी पंचायत राज अधिकारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ठ हो जाएगी मां

17/04/2021
Girls with number 2 get cheated in relationships

अगर आपका पार्टनर हो रहा आपसे दूर, तो हो जाइए सावधान

16/12/2021
Abu Azmi

‘औरंगजेब प्रेम’ सपा विधायक को पड़ा भारी, महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड हुए अबू आजमी

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version