• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मराठा आरक्षण की ‘आग’ में झुलसा महाराष्ट्र, आंदोलन के दौरान उग्र भीड़ ने मचाया तांडव

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Maratha Reservation

Maratha Reservation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालना। महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation)  को लेकर अनशन पर बैठी भीड़ शुक्रवार को अचानक उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने यहां आगजनी की। कई बसें जला दीं। पिछले कई दिनों से लोग यहां अनशन पर बैठे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को चोटें आई। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें 42 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उग्र भीड़ ने शहर भर में तांडव मचाया। तोड़फोड़ की, आगजनी की।

बस डिपो पर भारी संख्या में भीड़ जुटी और यहां खड़ी बसों में आग लगा दी। हाईवे को भी भीड़ ने घेर लिया और आगजनी की। लाठीचार्ज के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और हालात बिगड़ गए। हालात को काबू करने लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई लेकिन भीड़ पर नियंत्रण मुश्किल हो गया। लाठीचार्ज के बाद देर शाम लोगों ने सड़क जाम किया और इस दौरान बसों में आग लगाई। कई बसें जलकर खाक हो गईं। खबर है कि गुस्साए लोगों ने कुछ दोपहिया वाहन समेत 20 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की और 6 बसें जला दी। पुलिस ने इस मामले में गोन्दी पुलिस स्टेशन में 200 से ज़्यादा अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 323, 353, 332, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को हिरासत में लेने की कोशिश

हिंसा के बाद पुलिस चौकस है। अनशन को बीच में रोके जाने के बाद लोग अब भी गुस्से में हैं, जिसे देखते हुए प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। पुलिस भी अलर्ट पर है। जालना में पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को पुलिस समझा बुझाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर बैठे मनोज अपनी मांग पूरी होने तक हटना स्वीकार नहीं किया।

खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

उन्होंने आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए सरकार से अध्यादेश जारी करने की मांग की। इसपर पुलिस ने जैसे मनोज को हिरासत में लिया। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और रोकने की कोशिश की। फिर धक्का मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने लोगों को हटाने की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया। भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक 42 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि इस भगदड़ और लाठीचार्ज के बीच कितने आम लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। बहरहाल आज भी प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Tags: jalna violenceMaharashtra NewsMaratha reservationNational news
Previous Post

खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Next Post

12,500 फीट की गहराई से टाइटैनिक का मलबा निकालने की तैयारी, अमेरिका कर रहा है विरोध

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
Titanic

12,500 फीट की गहराई से टाइटैनिक का मलबा निकालने की तैयारी, अमेरिका कर रहा है विरोध

यह भी पढ़ें

Vinod Tawde

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और खरगे को भेजा 100 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला

22/11/2024
Sharadiya Navratri

इस दिन से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

18/09/2024
Farmer dies after being hit by train

ससुराल आये दामाद की ट्रेन से कटकर मौत

23/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version