• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिंता मत करिए, सबकी समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi in Janta Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और में मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की हर समस्या का निराकरण कराएं जिससे जनता को हर पल संवेदनशील और हर संकट में साथ खड़ी रहने वाली सरकार का एहसास होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से बेहद अपनेपन से कहा कि चिंता नहीं करिए, घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि समस्या कोई हो उसका समाधान कराएंगे।

कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) खुद पहुंचे। एक.एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshanup newsYogi News
Previous Post

पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

Next Post

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का विचार संघीय व्यवस्था पर हमला: राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gangaur Vrat
Main Slider

कब रखा जाएगा गणगौर का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

08/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

07/03/2026
Himalayan O2 Tehri Lake Festival organised
राजनीति

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहली बार ‘हिमालयन O2’ थीम के साथ होगा आयोजन

07/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

07/03/2026
Next Post
Rahul Gandhi

'एक राष्ट्र एक चुनाव' का विचार संघीय व्यवस्था पर हमला: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

NDPS कोर्ट ने आर्यन खान को 30 अक्टूबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में

21/10/2021
Abdul Latif Rashid

अब्दुल लतीफ़ राशिद बने इराक के चौथे राष्ट्रपति

13/10/2022
CSK's target of 219 runs for Mumbai Indians thanks to fast batting

CSK की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को दिया 219 रन का लक्ष्य

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version