• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ghosi By-Election: मतदान से पहले BSP का बड़ा सियासी दांव, बसपाई घर बैठेंगे या दबाएंगे नोटा

Writer D by Writer D
04/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
BSP

BSP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। घोसी विधानसभा के उपचुनाव (Ghosi By-Election) का प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इधर भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। उधर उपचुनाव में मतदान से पहले बसपा ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। बसपाई या तो घर बैठेंगे और यदि बूथ तक जाएंगे तो नोटा दबाएंगे।

बसपा के इस निर्णय से घोसी के सियासी रण में हंगामे जैसी स्थिति है क्योंकि यहां 90 हजार से ज्यादा दलित वोटर हैं जो किसी भी चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने का माद्दा रखते हैं।

पिछले चुनावों में भी बसपा उम्मीदवार को यहां अच्छे खासे वोट मिलते रहे हैं। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव (Ghosi By-Election) का प्रचार बंद हो गया है। पांच सितंबर को यहां मतदान होगा। इस चुनाव को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।

एनडीए बनाम ”इंडिया’

दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर फिर से भाजपा के साथ आ गए हैं और यहां के चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। दूसरा, लोकसभा चुनाव-2024 से पहले हो रहे इस चुनाव को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बनाम ”इंडिया” (आई.एन.डी.आई.ए) के रूप में देखा जा रहा है।

चूंकि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद का भी यहां समर्थन मिला है तो इससे लड़ाई आमने सामने की हो गई है। दोनों ही गठबंधन इस बात को भली भांति जानते हैं कि इस चुनाव को जो जीतेगा उसे इसका बड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा।

Chandrayaan-3 को विदा करने वाली आवाज हुई खामोश, ISRO की वैज्ञानिक का निधन

बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कहते हैं कि पहले विधायकों को तोड़ने के लिए दल बदल कानून लाया गया। इससे दल बदल पर अंकुश लगा पर अब नई परिपाटी शुरू हो गई कि किसी सदस्य को इस्तीफा दिलाकर अपनी पार्टी में शामिल कर लो और फिर चुनाव लड़ा दो। इसका भार जनता पर जाता है। ऐसे चुनाव का हम बहिष्कार करते हैं। हमारे लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जो लोग जाएंगे भी तो वे नोटा दबाएंगे।

अहम हैं बसपा के वोटर

इस सीट पर बसपा के वोटर बड़ी भूमिका में हैं। बीते तीन चुनाव के नतीजे बताते हैं कि करीब 90 हजार से अधिक दलित मतदाताओं वाली सीट पर बसपा की पकड़ अब भी मजबूत है। 2022 में यहां बसपा प्रत्याशी वसीम इकबाल को 54,248 मत मिले थे। वर्ष 2019 के उपचुनाव में बसपा के अब्दुल कय्यूम अंसारी को 50,775 वोट और 2017 में बसपा के अब्बास अंसारी 81,295 मत मिले थे।

Tags: Bahujan Samajwadi Partybspdara singh chauhanghosi by-electionmau newsSudhakar Singhup news
Previous Post

Chandrayaan-3 को विदा करने वाली आवाज हुई खामोश, ISRO की वैज्ञानिक का निधन

Next Post

68 साल की उम्र में पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे बने दूल्हा, ये बनी हमसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Harish Salve

68 साल की उम्र में पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे बने दूल्हा, ये बनी हमसफर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

20/04/2023
murder

ज्वेलरी शॉप में घुस कर सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

23/11/2020
Horoscope

21 मई राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

21/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version