• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गीडा’ में औद्योगिक विकास की रफ्तार हुई और तेज

Writer D by Writer D
04/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
GIDA

GIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में निवेश के धरातल पर उतरने के साथ औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है।

क्षेत्र में भूमि आवंटन के दो साल से भी कम समय मे तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री का न केवल निर्माण पूरा हो गया है बल्कि यहां बन रही पाइप के उत्पादन और आपूर्ति का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड को गीडा (GIDA) की तरफ से सेक्टर 26 में भूमि का आवंटन किया गया है। इसे नवंबर 2021 में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था। भूमि आवंटन के दो साल से भी कम समय में करीब 22000 वर्गमीटर में यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि तत्वा प्लास्टिक की तरफ से अब तक यहां 110 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही यूनिट में उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है। यूनिट शुरू होने से 200 लोग प्रत्यक्ष तथा 300 लोग परोक्ष रूप से रोजगार से जुड़ चुके हैं। तत्वा प्लास्टिक के गीडा (GIDA)  स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता 32000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।

एयर होस्टेस का बेरहमी से कत्ल, फ्लैट में मिली खून से लथपथ लाश

तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गगन गोयल के मुताबिक तत्वा प्लास्टिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने को संकल्पित है। कम्पनी की मंशा आने वाले समय में और अधिक निवेश कर यूनिट का विस्तार करने तथा यहां रोजगार से जुड़ने वालों की संख्या दोगुनी करने की है।

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री की प्रोत्साहनपूर्ण नीतियों से गीडा में निवेश होने और उनके धरातल पर उतरने का सिलसिला जारी है। परिणामस्वरूप रोजगार पाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। तत्वा प्लास्टिक की यूनिट शुरू हो चुकी है। इसके साथ प्लास्टिक पार्क भी आकार ले रहा है। यहां प्लास्टिक से जुड़े उत्पादों की यूनिट श्रृंखलाबद्ध तरीके से नजर आएंगी।

Tags: Gidagorakhpur newsup news
Previous Post

एयर होस्टेस का बेरहमी से कत्ल, फ्लैट में मिली खून से लथपथ लाश

Next Post

Asia Cup में बड़ा बदलाव, भारत-पाकिस्तान समेत बाकी मुकाबले यहां हुए शिफ्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
Next Post
Asia Cup

Asia Cup में बड़ा बदलाव, भारत-पाकिस्तान समेत बाकी मुकाबले यहां हुए शिफ्ट

यह भी पढ़ें

Tan Removal Soap

खुद बनाएं टैन रिमूवल सोप, पहली ही बार में निखर उठेगी स्किन

19/05/2026
check bounce

घर में मिली महिला की लाश, परिजनों ने दामाद पर जताया हत्या का शक

22/04/2021
panchayat chunav

आजादी के बाद पहली बार मुलायम के गांव में हो रहा है प्रधान के लिए मतदान

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version