• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर होस्टेस का बेरहमी से कत्ल, फ्लैट में मिली खून से लथपथ लाश

Writer D by Writer D
04/09/2023
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पवई। मुंबई में एक एयर होस्टेस (Air Hostess) की सनसनीखेज हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। जहां एक एयर होस्टेस का उसके फ्लैट में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। उसकी खून से सनी लाश पुलिस ने फ्लैट से बरामद की है। इस मामले में छानबीन को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कत्ल का मकसद तलाश कर रही है।

फ्लैट में मिली लाश

यह मामला मुंबई के पवई इलाके का है। जहां पवई पुलिस ने रविवार की रात पवई बिल्डिंग में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल ओग्रे की लाश उनके फ्लैट से बरामद की। उनकी बेरहमी से हत्या (Murder) की गई थी। उनकी लाश पूरी तरह से खून में सनी हुई थी। पुलिस इत्तिला मिलने पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची और पूरे घर में छानबीन की। सबूत जुटाए। इसके बाद लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस की छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सर्विलांस की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में एक शख्स के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उस चालीस साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में न आएं बच्चे-बूढ़े, जानिए कारण

पुलिस के मुताबिक, रूपल ओग्रे अपनी छोटी बहन के साथ पवई पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले अंधेरी पूर्व में स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स में रहती थी। उसकी छोटी बहन कुछ दिन पहले रायपुर में मौजूद अपने मायके चली गई थी। उसके जाने के बाद से ही रूपल ओग्रे घर में अकेली थी। वारदात के वक्त भी वो घर में अकेली ही थी। उसी दौरान उसका कत्ल कर दिया गया।

ट्रेनी एयरहोस्टेस के रूप में काम कर रही थी रूपल

अब पुलिस आरोपी विक्रम अटवाल के साथ-साथ उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। ताकि इस हत्याकांड के से जुड़ी हर तरह की जानकारी पुलिस को हासिल हो सके। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपल ओग्रे का चयन हाल ही में एक एयरलाइन में हुआ था और वह वहां ट्रेनी एयरहोस्टेस के तौर पर वहां काम कर रही थी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हत्या (Murder) का मकसद साफ नहीं

दरअसल, पुलिस जानना चाहती है कि रूपल ओग्रे का कत्ल किसने किया? रूपल ओग्रे के कत्ल की क्या वजह थी? अगर पुलिस की पकड़ में शख्स ने ही रूपल ओग्रे का कत्ल किया है, तो उसकी रूपल से क्या दुश्मनी थी? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsMumbai NewsmurderNational news
Previous Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में न आएं बच्चे-बूढ़े, जानिए कारण

Next Post

‘गीडा’ में औद्योगिक विकास की रफ्तार हुई और तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Digital Education
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026
Amit Shah
Main Slider

कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, अब विकास का पर्याय बन चुका है छत्तीसगढ़: अमित शाह

08/02/2026
Next Post
GIDA

‘गीडा’ में औद्योगिक विकास की रफ्तार हुई और तेज

यह भी पढ़ें

CBSE Board 10th Result declared

CBSE बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र पास; ऐसे चेक करें रिजल्ट

13/05/2025
Suicide

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

03/11/2022
UPPCL

गणतंत्र दिवस पर यूपीपीसीएल के कार्मिकों को बोनस का तोहफा

25/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version