• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब मंदिर में नहीं करनी पड़ेगी नंगे पांव ड्यूटी, पीएम मोदी की पहल पर आए विशेष जूते

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी करने वाले अब जूट का जूता पहनकर ड्यूटी करेंगे। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए मंदिर परिसर में ड्यूटी करने वालों को रविवार को जूतों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर मंदिर में यह पहल की गई। प्रधानमंत्री को पता चला था कि ठंड में सीआरपीएफ जवान, पुलिस, अर्चक, सेवादार और सफाईकर्मी नंगे पांव ड्यूटी करते हैं।

पीएम मोदी के निर्देश के बाद दिल्ली से जूट के 100 जूते सभी कर्मचारियों के लिए भेजे गए। रविवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंदिर में कार्य कर रहे शास्त्री, पुजारी, सीआरपीएफ जवान, पुलिसकर्मी, सेवादार और सफाई कर्मियों को वितरित किया। मंडलायुक्त ने बताया कि अभी और भी जूट के जूते आएंगे और ड्यूटी करने वालों को वितरित किया जाएगा।

ठंड के कारण नंगे पांव काम करने में जो परेशानी काशी विश्वनाथ मंदिर के इन कर्मियों को हो रही थी वो जूट के जूतों को मिल जाने के बाद अब उनके काम में काफी हद तक सहूलियत मिल जाएगी।

इन जूतों का उपयोग काशी विश्वनाथ धाम परिसर के अंदर किया जाएगा। इन जूतों का वितरण वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश व श्री काशी विश्वनाथ धाम के सीईओ डॉ सुनील कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

दिग्गज कॉमेडियन का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

मंदिर परिसर में चमड़े या रबर से निर्मित जूता-चप्पल प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने बताया कि खड़ाऊं को पहनकर डयूटी करना सभी के बस की बात नहीं है। इस परेशानी को देखते हुए पीएम मोदी ने कर्मचारियों को यह भिजवाया है।

रविवार से काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही रविवार से मंदिर में थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर और जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब भक्तों को बाहर से ही झांकी दर्शन कराया जाएगा। जलाभिषेक के लिए गर्भगृह के पास विशेष पात्र लगाए जाएंगे।

Tags: Kashi Vishwanath Dhampm modiup newsvaranasi news
Previous Post

दिग्गज कॉमेडियन का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

Next Post

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कईं मजदूरों के शरीर के उड़े चिथड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कईं मजदूरों के शरीर के उड़े चिथड़े

यह भी पढ़ें

cm yogi

डबल इंजन की सरकार में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा : सीएम योगी

24/02/2022
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव की जनसभा में छायाकार से मारपीट, तोड़ा कैमरा

13/02/2022

सीएम धामी ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version