• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उदयनिधि से भी आगे निकले ए राजा, डीएमके सांसद ने सनातन की तुलना HIV से की

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
A Raja compared Sanatan to HIV

A Raja compared Sanatan to HIV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सनातन (Sanatan) पर विवादास्पद बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बाद डीएमके सांसद ए राजा (A Raja)  ने सनातन ( Sanatan ) की तुलना HIV से की है। उधर, बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल RJD के नेता जगदानंद ने कहा कि तिलक लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया है। उन्होंने कहा, देश में मंदिर बनाने से काम नहीं चलेगा।

दरअसल, इससे पहले उदयनिधि स्टालिन ने सनातन ( Sanatan ) की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी। उन्होंने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए।  उदयनिधि के इस बयान पर देशभर में सियासी बवाल मचा है। बीजेपी उदयनिधि के बयान को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर निशाना साध रही है।

उदयनिधि से भी आगे निकले ए राजा (A Raja)

डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि सनातन ( Sanatan ) पर उदयनिधि का रुख नरम था। उन्होंने कहा, सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए। जबकि उदयनिधि ने सनातन की तुलना मलेरिया से की है। ए राजा ने कहा, सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।

तिलक लगाने वालों ने देश को गुलाम बनाया- जगदानंद सिंह

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, तिलक लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया। देश मंदिर बनाओ या मस्जिद तोड़ो से नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदानंद ने कहा, देश गुलाम किस समय हुआ, क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद, राम मनोहर लोहिया जैसे नेता थे। जगदानंद सिंह ने कहा, देश में हिंदू मुस्लिम को बांटने से काम नहीं चलेगा।

G-20 के लिए दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, तिरंगे रंग से खूबसूरती में लगे चार चांद

सनातन ( Sanatan ) पर बयान का सख्ती से दें जवाब- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने NDA के मंत्रियों से कहा कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही से (तथ्यों के साथ) जवाब दिया जाए। इसी के साथ पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद में बयानबाजी न करें।

Tags: delhi newsdmk mp a rajaNational newsSanatan Dharma
Previous Post

G-20 के लिए दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, तिरंगे रंग से खूबसूरती में लगे चार चांद

Next Post

SBI में पीओ भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
SBI PO

SBI में पीओ भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: SC में योगी सरकार की बड़ी जीत, OBC आरक्षण मामले में दिया ये फैसला

04/01/2023
check bounce

युवक से संबंध को लेकर भाईयों ने बहन को मार डाला, एक गिरफ्तार

11/04/2021
Keshav Prasad Maurya

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version