• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संस्कृत के प्रतिभावान छात्रों को मंच दे रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Sanskrit

Sanskrit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में संस्कृत (Sanskrit) भाषा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। योगी सरकार की इस मुहिम का असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में योगी सरकार की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने, छात्रों में संस्कृत (Sanskrit) के प्रति रूझान बढ़ाने एवं संस्कृत के प्रतिभावान बच्चों को खोजकर उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों (जनपद, मंडल और राज्य स्तर) पर हो रही है। संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के छात्र भाग ले सकते हैं। संस्थान की ओर से वर्तमान में प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करायी जा रही है, जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

20 से 29 सितंबर के बीच होगी मंडल स्तरीय संस्कृत (Sanskrit) खोज प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (UP Sanskrit Sansthan) के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में संस्कृत गीत प्रतिभा खोज, संस्कृत वाचन प्रतिभा खोज और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतिभा खोज आदि का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही मंडल स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए मंडल स्तरीय अर्हता प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा आ आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

मंडल स्तरीय अर्हता प्रतिभा खोज ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद प्रतिभागी राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जो 20 से 29 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। मंडल स्तर पर आयोजित संस्कृत गीत (युवा वर्ग) तथा राज्य स्तर पर संस्कृत भाषण, संस्कृत श्रुतलेखन, संस्कृत अभिनय आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए मंडल स्तरीय ऑनलाइन प्रतिभा अर्हता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें उत्तीर्ण प्रतिभागी को राज्य स्तर की प्रतिभा खोज में प्रवेश दिया जाएगा।

11 हजार रुपये का दिया जाएगा नकद पुरस्कार

संस्थान के निदेशक ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज के लिए ऑनलाइन अर्हता परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यह परीक्षा 5 से 12 अक्टूबर के बीच होगी। वहीं इसमें सफल प्रतिभागी राज्यस्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जो संस्थान में 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। तीन चरणों में होने वाली संस्कृत खोज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को एक हजार रुपये प्रथम पुरस्कार, आठ सौ रुपये द्वितीय पुरस्कार और 700 रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में दिये जाएंगे।

वहीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को तीन हजार रुपये प्रथम पुरस्कार, दो हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार और एक हजार रुपये तृतीय पुरस्कार के रूप में दिये जाएंगे।

स्कूली बच्चों से भरी नाव नदी में पलटी, 14 छात्र लापता

इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को 11 हजार रुपये प्रथम पुरस्कार, सात हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार, पांच हजार रुपये तृतीय पुरस्कार और तीन हजार रुपये सान्त्वना पुरस्कार तीन प्रतिभागी को दिये जाएंगे।

इतना ही नहीं प्रतिभागी को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र, योग्यता प्रमाण पत्र, संस्कृत पुस्तक, मंडल तथा राज्य की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आने-जाने खर्च और राज्यस्तर पर स्मृतिचिन्ह दिया जाएगा।

Tags: Lucknow Newssanskritsanskrit talent searchup news
Previous Post

बाल सुधार गृह में बच्ची की चप्पल से पिटाई, आरोपी अधीक्षिका अरेस्ट

Next Post

I.N.D.I.A गठबंधन ने किया इन न्यूज एंकर्स के शो का बायकॉट, लिस्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post
I.N.D.I.A

I.N.D.I.A गठबंधन ने किया इन न्यूज एंकर्स के शो का बायकॉट, लिस्ट जारी

यह भी पढ़ें

हनुमानजी की उपासना में कर लें ये काम, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

18/01/2022
Fines for not applying masks

लखनऊ में मास्क न लगाना पड़ेगा भारी, नहीं मिलेंगी दवाएं, भरना पड़ेगा जुर्माना

18/03/2021

OBC मोर्चा की बैठक में शामिल हुए CM पुष्कर, बोले- बहुमत से बनाएंगे सरकार

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version