• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा, ट्रस्ट ने दिखाई निर्माण की प्रगति

Writer D by Writer D
14/09/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Dashrath Deep

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का एक नया वीडियो सामने आया है। 59 सेकेंड के इस वीडियो में देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर(Ram Mandir ) निर्माण की प्रगति दिखाई जा रही है। बृहस्पतिवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपंत राय ने इस वीडियो को अपने टिवटर हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में मंदिर के भूतल व प्रथम तल के लिए चल रहे कार्यों को दिखाया गया है। राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

वीडियो के बैकग्राउंड में मर्यादा की परिभाषा है, श्रीराम का भजन गूंज रहा है। पहले दृश्य में राममंदिर के विहंगम दृश्य को दिखाया गया है। दूसरे दिन में कारीगर पत्थर तराश रहे हैं जबकि तीसरे में रिटेनिंग वॉल को दिखाया गया है। चौथे दृश्य में मूर्तिकार पत्थरों पर मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। पांचवे व छठवें दृश्य में गर्भगृह को दिखाया गया है।

बतातें चलें कि राममंदिर (Ram Mandir ) के भूतल का काम लगभग पूरा हो चुका है। भूतल की फर्श का काम अंतिम चरण में हैं, जबकि स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा दीवार का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके लिए 33 केवीए के पॉवर प्लांट की भी स्थापना की जा रही है। रामजन्मभूमि परिसर में सड़कों का भी निर्माण चल रहा है।

देश का नाम इंडिया की जगह भारत करने की चर्चा इन दिनों आम है। इसी बीच राजस्थान के एक भक्त ने भारत लिखा हुआ एक पत्थर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। सूत्रों का दावा है कि इस पत्थर को राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो श्री राम जन्मभूमि परिसर पहला ऐसा मंदिर (Ram Mandir ) होगा जहां पर भारत लिखा हुआ स्तंभ नए सिरे से स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि इंडिया शब्द हटाकर अब देश में सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में भारत नाम प्रयोग किया जाए। बीते दिनों जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति कार्यालय से जारी किए गए आमंत्रण पत्र में भी रिपब्लिक आफ भारत लिखा होने के बाद चर्चा जोरों पर थी। वहीं भारत लिखे इस पत्थर के अयोध्या पहुंचने पर इन कयासों को पंख लग रहे हैं।

आकार ले रहा है राम मंदिर, प्रथम तल का निर्माण प्रारंभ, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरे

इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत तो पहले से ही नाम था कुछ कथित लोगों ने इस देश का नाम इंडिया रख दिया। हमारे धार्मिक ग्रंथो में हमारी पूजा पद्धति में देश का नाम आने पर भारत ही कहा जाता है। प्रधानमंत्री का सपना है भारत को सिर्फ एक नाम से जाना जाए। जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम राम जन्मभूमि से हो गई है। राम जन्मभूमि के कारसेवक पुरम कार्यालय में राजस्थान से भारत लिखा हुआ पत्थर राजस्थान के एक श्रद्धालु ने प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए देकर यह संदेश दिया है कि राम जन्मभूमि भारत के नाम से पूरी दुनिया में मंदिर का नाम जाना जाएगा।

Tags: ayodhya ram mandirayodhya ram mandir latest news todayayodhya ram mandir newsram mandir
Previous Post

झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार यही है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की पहचान: मोदी

Next Post

गैंगस्टर की 33 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
gangster

गैंगस्टर की 33 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

CM Yogi

माफिया मिट्टी में मिले तो यूपी में आने लगा लाखों करोड़ का निवेश : योगी

27/05/2024
कोविड-19

देश में अब तक कुल केस 21.50 लाख से ज्यादा, कोरोना के रिकॉर्ड 64399 नए मामले

09/08/2020
Indian Consulate

भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version