• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है हरतालिका तीज व्रत, जानिए इसकी पूजा विधि

Writer D by Writer D
17/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) पर शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

पुराणों के अनुसार, इस व्रत को देवी पार्वती ने किया था, जिसके परिणामस्वरूप पार्वती जी को भगवान शंकर पति के रूप में प्राप्त हुए थे। इस दिन माता पार्वती की कथा सुनी जाती है। हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) के दिन शिव-पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) पूजा विधि

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद सुहागिन महिलाएं मां पार्वती और भगवान शिव का स्मरण कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पवित्र स्थान पर शिव जी, मां गौरी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ इनकी पूजा करें। पूरी पूजन सामग्री के साथ पूजा करें।

माता पार्वती को पूजा में 16 श्रृंगार की सामग्री जरूर चढ़ानी चाहिए। वहीं, शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाना चाहिए। दूसरे दिन सुहाग का सारा सामान और कोई मीठा व्यंजन 16 की संख्या में बायना स्वरूप अपनी सास, जेठानी या ननद को दक्षिणा के रुपयों के साथ देना चाहिए और चरण स्पर्श कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद आप इस व्रत का पारण कर सकते हैं।

हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) व्रत कथा

बता दें कि शिवजी ने स्वयं माता पार्वती को इस व्रत का महत्व बताया था। शिवजी ने कहा कि तुमने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मेरी आराधना करके व्रत किया है, उसके फलस्वरूप तुम्हारा मेरे साथ विवाह हुआ। इस व्रत को करने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

Tags: Hartalika Teej 2023hartalika teej datehartalika teej kathahartalika teej pujahartalika teej vrat
Previous Post

आज मनाई जाएगी कन्या संक्रांति, सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Next Post

इस दिन मनाई जाएगी परिवर्तिनी एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

office
Main Slider

ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

20/05/2026
lemon
Main Slider

ऐसे लगाएं फेस पर नींबू, वरना हो सकते है ये नुकसान

20/05/2026
jaggery
फैशन/शैली

आपकी स्किन का भी ख्याल रखता है गुड, इस तरह करें इसका सेवन

20/05/2026
Dreams
धर्म

सपनों में इन का आना भी है एक रहस्य, जानें इसका मतलब

20/05/2026
Nautapa
धर्म

इस दिन से हो रही है नौतपा की शुरुआत, 9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

20/05/2026
Next Post
Varuthini Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी परिवर्तिनी एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Amit Mohan

उत्तर प्रदेश में 16.13 लाख मरीज हुए कोरोनामुक्त : अमित मोहन

28/05/2021

माननीय बदले, पर नहीं बदली शहर की सूरत

25/01/2022
IMD

USDM तथा IMD के बीच पांच वर्ष के लिए अनुबंध बढ़ा

12/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version