• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दवा कंपनी में सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत

Writer D by Writer D
13/03/2023
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले  में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला स्थित एक दवा फैक्ट्री में तेज धमाके (Blast) के बाद आग लग गई। घटना में दवा फैक्ट्री के मालिक की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में अफरातफरी की स्थिति रही। दवा फैक्ट्री का अग्निशमन विभाग में किसी प्रकार का पंजीयन नहीं था। मौके पर पहुंची अग्निशमन व प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी रही। बताया जा रहा है कि फॉस्फोरस व सल्फर को मिलाकर कोई तेल बनाया जा रहा था, जिससे तेज धमाके (Blast) साथ हादसा हुआ।

नगर के ख्वाजगी टोला में घनी आबादी के बीचों बीच नूर मोहम्मद (54) एलिंपिक लैबोटरीस इंडिया नाम से दवा की फैक्ट्री चलाते थे। फैक्ट्री घर के पिछले हिस्से में था। इसमें परिवार के अन्य सदस्य भी काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका होने के साथ धुआं निकलने लगे।

इसमें मौके पर काम कर रहे नूर मोहम्मद की दम घुटने से मौत हो गई। उनके बड़े भाई रेयाज (60) और भतीजा फैज (28) आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आननफानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। आसपास के लोग पानी डालते रहे लेकिन आग की लपटें तेज होती चली गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मिट्टी व बालू फेंककर आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर के घनी बस्ती में संचालित इस दवा फैक्ट्री के लिए अग्निशमन विभाग से कोई एनओसी व लाइसेंस नहीं लिया गया था। ड्रग विभाग की जांच में पता चलेगा कि वहां से भी कोई रजिस्ट्रेशन कराया गया है या नहीं। हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलसे थे। जिसमें एक की मौत हो गई।

Tags: Jaunpur news
Previous Post

रंग लाई ऊर्जा मंत्री की पहल एवं अपील, विद्युत कर्मचारियों ने वापस लिया आंदोलन

Next Post

बदरीनाथ हाई वे पर हादसा: चट्टान टूटने से जेसीबी आपरेटर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Badrinath Highway

बदरीनाथ हाई वे पर हादसा: चट्टान टूटने से जेसीबी आपरेटर की मौत

यह भी पढ़ें

Durva Ghaas

जानें आखिर क्यों चढ़ाई जाती है गणेश जी को 21 दूर्वा की 21 गांठें

28/10/2020

उत्तर प्रदेश की स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

11/12/2025
Fines for not applying masks

लखनऊ में मास्क न लगाना पड़ेगा भारी, नहीं मिलेंगी दवाएं, भरना पड़ेगा जुर्माना

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version