• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प: सीएम धामी

Writer D by Writer D
17/09/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रगफ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में सामिल हो इस दिशा में भी हम निरन्तर प्रयासरत है। अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प है। शनिवार को सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइन्ट में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया गया तथा बडी संख्या में आये जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यो एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किये जाने तथा इस अवसर पर रक्तदान सहित जन सेवा से जुडे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की शुभकामनाओं से उन्हें राज्य के विकास के लिये और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही पार्टी की सरकार को दुबारा न चुनने की परिपाटी को तोडने का महान कार्य हमारी महान जनता ने किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के साथ प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इसमें सहयोग की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि राज्य का डेंगू से मुक्त करने के लिये साफ-सफाई एवं जल भराव न होने देने के लिये भी जनसहयोग जरूरी है। सामुहिक प्रयासों से ही हम इस महामारी पर नियन्त्रण पाने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारी मातृशक्ति का आशीर्वाद भी हमें सदैव मिला है। उनका आशीर्वाद हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन रात कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जी-20 के सफल आयोजन के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में जी-20 के आयोजन ने इतिहास बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली में संपन्न हुये तीन दिवसीय जी-20 के सम्मेलन में भारत ने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय संपूर्ण विश्व को कराया है। उन्होंने इसके लिये सभी से प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर बधाई देने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। तथा पलायन रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के विजन के साथ हम कार्य कर रहे है। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिये विशेष नीतियां लागू करने के साथ ही आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इन नीतियों में प्रमुख रूप से पर्यटन नीति-2023, एमएसएमई नीति-2023, स्टार्टअप नीति-2023, लॉजिस्टिक्स नीति-2023, निजी औद्योगिक आस्थानों की स्थापना हेतु नीति-2023 शामिल हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है। जबकि 08 हजार हे. में अभी उद्योग स्थापित है। राज्य में जितने उद्योग स्थापित है इतने ही और लगे यह भी हमारा प्रयास है। इससे निवेश को दुगना करने में मदद मिलेगी। राज्य में रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन के तहत ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाईन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के बच्चों को दिया तोहफा

Next Post

सीएम धामी ने कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का किया फ्लैग ऑफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का किया फ्लैग ऑफ

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त

19/10/2023
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
नाइजेरियन गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय फ्राड करने वाले गैंग के चार नाइजीरियन नागरिक दबोचे

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version