• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Writer D by Writer D
18/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवारा के अंतर्गत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदान करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस महादान के प्रति लोग स्वतः स्फूर्त भावना से आगे आएं, इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान कर रक्त की कमी या रक्त विकार से ग्रसित लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के अलग अलग तत्वों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जानकारी के अभाव में अभी बहुत से लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आते, जबकि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती। स्वैच्छिक रक्तदान कम होने पर पेशेवर लोग जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने लगते हैं। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर पेशेवरों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को पीड़ित मानवता की मदद के लिए रक्तदान करना ही चाहिए।

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि 2005 में गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। तब ब्लड सेपरेटर की व्यवस्था नहीं थी। अब ब्लड सेपरेटर होने से जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि अलग-अलग कर रोगियों को उपलब्ध हो रहा है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बन रहा भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। आज रक्तदान का कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन जनता और जन कल्याण को समर्पित है। उनके नेतृत्व में नया भारत दुनिया की महाशक्ति बन रहा है। जी-20 की अगुवाई के साथ दुनिया भारत का सामर्थ्य देख रही है। भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक मंचों पर तेजी से बढ़ती जा रही है।

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- गंभीरता से हो लोगों की समस्याओं का निराकरण

रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रक्तदान कर रहे युवाओं से बात की, उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। इस दौरान गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Tags: blood donation campblood donorscm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, शिवपाल यादव भी रहे मौजूद

Next Post

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा 'स्वच्छता जनादेश 2023' अभियान

यह भी पढ़ें

smoking

अब कश लगाना पड़ेगा महंगा, इस दिन से बढ़ जाएंगे सिगरेट-तंबाकू के दाम

27/03/2023
chahal

चहल की फोटो पर युवराज ने कहा- ‘लगता है मैदान पर आना पड़ेगा’

13/10/2020
Sagwan

इस पेड़ से होगी करोड़ों की कमाई, एक एकड़ में लगाकर सालों तक मिलता है मुनाफा

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version