• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Writer D by Writer D
18/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi met children in deaf and dumb school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हुमायूंपुर मोहल्ले में स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा और सराहना की।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को हुमायूंपुर स्थित राजकीय मूक बधिर विद्यालय (संकेत) में पढ़ने वाले बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर इन मूक व श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। काफी देर तक ताली बजाकर उन्होंने सीएम का अभिनंदन किया। बच्चों के इस आत्मीय उत्साह को देखकर सीएम योगी भी भावुक हो गए और उन्होंने हाथ उठाकर मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया। संकेतों में बच्चों से उनका कुशलक्षेम जानने के बाद मुख्यमंत्री ने सबको उपहार भेंट किया।

राजकीय मूक बधिर विद्यालय पहुंचे योगी आदित्यनाथ, उपहार पाकर फूले नहीं समाए बच्चे

बच्चों से मुलाकात करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने खुद से बेहतरीन कलाकृतियां, सजावटी सामान बनाए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के हुनर की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर समेत क्लास रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मूक बधिर बच्चों को शिक्षा देने में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों व उनकी गुणवत्ता की जानकारी ली।

आवासीय होगा संकेत विद्यालय : मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

संकेत विद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने छात्रों से संवाद भी किया। एक शिक्षक ने उनकी बातों को संकेतों के जरिये बच्चों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय बनाएं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उनकी प्रतिभा का विकास होगा। आवासीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। संकेत विद्यालय तक आवागमन की कतिपय दिक्कतों पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व नगर निगम यह सुनिश्चित करें कि इस विद्यालय तक आवागमन का रास्ता मिले।

Yogi 1

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग की बजाय दिव्यांग नाम देकर सभी दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार दिव्यांग लोगों के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार काम रही है।

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- गंभीरता से हो लोगों की समस्याओं का निराकरण

सीएम योगी ने कहा कि काफी दिनों बाद इस विद्यालय आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पहले इसका भवन जर्जर था, सरकार ने यहां नया भवन बनवा दिया है।

CM Yogi met children in deaf and dumb school at Gorakhpur

मुख्यमंत्री (CM Yogi) का स्वागत करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष दूबे ने कहा कि इस विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही इसे आवासीय विद्यालय कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र एस. चौधरी, संकेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

बेहद कम ब्याज दर पर 3 लाख का लोन देगी सरकार, ऐसे करें अप्लाई

Next Post

सुविधा शुल्क नहीं मिला तो काट दिया बिजली कनेक्शन, एक्सईएन समेत तीन अधिकारी सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
Electricity

सुविधा शुल्क नहीं मिला तो काट दिया बिजली कनेक्शन, एक्सईएन समेत तीन अधिकारी सस्पेंड

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर हुए ट्रेंड

22/05/2024
arrested

बरेली में तीन तस्कर एक करोड़ रुपये कीमत के गांजे के साथ गिरफ्तार

05/12/2020
bus accident

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्रियों की मौत

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version