• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास

Writer D by Writer D
20/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमारे हिंदू धर्म गंंथों व पुराणों में तुलसी (Tulsi)  के पौधे का विशेष महत्व है। कहते है कि इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी होती है। मान्यता है इस पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। भगवान की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इन पवित्र चीजों में तुलती (Tulsi)  के पौधे का विशेष महत्व होता है। पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार में तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है।

घर के आंगन में या छत पर तुलसी (Tulsi)  को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा होती है। इसी के कारण तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वहीं दूसरी ओर वास्तु शास्त्र का कहना है कि घर में तुलसी (Tulsi)  का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन कई बार अनजाने में ही हम तुलसी से संबंधी कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते है जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते है कुछ चीजों के बारे में जिन्हें तुलसी के पौधे के आसपास नहीं रखना चाहिए।

तुलसी (Tulsi)  के पास न रखें ये चीजें

गणेश जी की मूर्ति न रखे

घर में तुलसी (Tulsi)  के पास भूलकर भी गणेश जी की मूर्ति न रखे। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार भगवान गणेश नदी के किनारे आंखें बंद कर अपने ध्यान में बैठे थे। तभी तुलसी वहां से निकली और भगवान गणेश जी को देखकर मोहित हो गई। इस दौरान तुलसी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे गणेश जी ने साफ- साफ मना कर दिया। ऐसे में रुष्ट होकर तुलसी ने उन्हें दो शादी का शाप दे दिया। इसी के चलते गणेश जी को तुलसी अर्पित नहीं होती।

झाड़ू

तुलसी (Tulsi)  का पौधा घर में रखने से शांति आती है। ऐसे में गलती से भी इसके पास कभी झाड़ू न रखे। क्योंकि झाड़ू का काम है घर की साफ साफाई करना। अगर आप इसे तुलसी के पौधे के पास रखते है तो घर में दरिद्रता का वास होगा। जिसके बाद आपके जीवन में अनेकों परेशानियां आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है आपका पूरा परिवार किसी मुसीबत में भी पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर तुलसी (Tulsi)  का पौधा लगाने वास्तु संबंधित तमाम तरह के दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल रखते है तो इससे मां लक्ष्मी का अपमान होगा। माता के रुष्ट होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जूते-चप्पल को राहु और शनि का प्रतीक भी माना जाता है।

शिवलिंग

तुलसी (Tulsi)  के पौधे में तमाम तरह के औषधि गुण होते हैं। तुलसी के पत्तों को तांबे को पात्र में डालकर उसमें जल रखने से पानी शुद्ध हो जाता है। तुलसी के पत्तों में कीटाणुओं को नाश करने की क्षमता होती है। बता दें कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। दरअसल तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था जोकि जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी थी। लेकिन जालंधर के अत्याचार से परेशान होकर शिवजी ने उसका वध कर दिया था। इसी के कारण शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

कूड़ेदान

वास्तु शास्त्र में मानयता है कि इस पौधे के आस-पास कभी भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। ऐसे में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इस लिए तुलसी (Tulsi)  के पास कूड़ादान को रखने से बचें।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

रोज-रोज के कलह-कलेश से हो चुके हैं परेशान, तो घर यहां लगाएं मोरपंख

Next Post

ब्रह्मा मुहूर्त में कर लें ये काम, घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Vehicles of Amarnath pilgrims' convoy collided with each other
Main Slider

अमरनाथ यात्रियों के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

13/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक

13/07/2026
Next Post
Brahma Muhurta

ब्रह्मा मुहूर्त में कर लें ये काम, घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

यह भी पढ़ें

UP Budget 2021

UP Budget: किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, मजदूरों को घंटे के हिसाब से पेमेंट

22/02/2021
shaktikant das

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, शक्तिदास बोले- पटरी पर इकोनॉमी, महंगाई भी काबू में

10/02/2022
Sushant Sister Shweta Singh Kirti

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता नवरात्रि पर मां को याद कर हुईं इमोशनल

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version