• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दारा भी मंत्री बनेंगे और मैं भी बनूंगा मंत्री: ओम प्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
11/09/2023
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Om Prakash Rajbhar

Om Prakash Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने घोसी उपचुनाव में हार का सामना करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के साथ खुद के भी मंत्री बनने का दावा किया है।

उन्होने (Om Prakash Rajbhar) दारा की हार के लिये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उप चुनाव न लड़ने और समाजवादी पार्टी (सपा) पर चुनाव में पैसे बांटने को जिम्मेदार ठहराया है।

मीरनगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री राजभर ने दारा सिंह चौहान की हार के बाद मंत्री ना बन पाने के सवाल पर कहा “ वे क्यों नहीं बन पाएंगे, क्या विपक्ष के लोग एनडीए के मालिक हैं। क्या एनडीए में विपक्ष की मर्जी चलेगी। यहां हम लोगों की मर्जी चलेगी। गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा एनडीए के मालिक हैं, विपक्ष के लोग नहीं। धैर्य रखिए, मैं आपके माध्यम से उनसे (विपक्ष से) भी कह रहा हूं कि दिल थाम के बैठो कहीं कलेजा न फट जाए, हार्ट अटैक न आ जाए। वे बिल्कुल मंत्री बनेंगे।”

उन्होंने (Om Prakash Rajbhar) कहा कि घोसी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार का पहला कारण बहुजन समाज पार्टी का उपचुनाव के मैदान में न उतरना था,वहीं उपचुनाव में सपा के लोग जगह-जगह पैसे बांट रहे थे, हमने कई बार शिकायत की तो पच्चीसों लोग थाने में भी बैठाए गए और गाड़ियां भी पकड़ी गई। हार का तीसरा कारण प्रत्याशी दारा का रिएक्शन था जिसके कारण बड़ी संख्या में वोट तितर-बितर हुआ है। अगर एनडीए का प्रत्याशी कोई स्थानीय होता तो चुनाव का परिणाम कुछ और होता।

राजभर (Om Prakash Rajbhar)  ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की और चुनाव मैदान में गए तो उसमें से सात-आठ जीते हुए लोग चुनाव हार गए। हमारा मानना है कि एनडीए को घोषी उपचुनाव में प्रत्याशी बदलना चाहिए था। आखिरकार जनता मालिक है और जनादेश को हम स्वीकारेंगे। जो हमारे अंदर कमियां रह गई है उसे ठीक करेंगे ।

राजभर बिरादरी के कम वोट मिलने के सवाल पर उन्होंने एक एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि अनुसार घोषी उपचुनाव में भूमिहार बिरादरी के पोल हुए दस हजार वोटो में से 48 से 49 फीसदी वोट सपा प्रत्याशी को तो 48 से 49 वोट प्रतिशत एनडीए प्रत्याशी दारा चौहान को भी प्राप्त हुए हैं। राजपूत बिरादरी के पोल हुए वोटो से लगभग 94 से 95 प्रतिशत वोट सपा के प्रत्याशी को मिला और 2 से 3 फीसद वोट एनडीए के प्रत्याशी को मिला था वहीं ब्राम्हण और अन्य का पांच हजार वोट पोल‌ हुआ था जिसमें से 79 से 80 प्रतिशत वोट सपा के प्रत्याशी को तो 18 से 19 फीसदी वोट दारा चौहान को मिला, यादव के पोल हुए 52000 वोटों में से 69 से 97 प्रतिशत सपा को तो एक से दो फीसद वोट दारा चौहान को मिला । उन्होंने दावा किया कि राजभर बिरादरी के 68 हजार वोटों में से 34 हजार वोट पोल हुए थे जिसमें 83 से 90 फीसद वोट एनडीए के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और 7 से 10 प्रतिशत वोट प्रत्याशी को प्राप्त हुए हैं ।

उन्होंने (Om Prakash Rajbhar)  कहा कि घोषी उपचुनाव में हमारी पार्टी सुभासपा पर रोज छोटे-बड़े 100 चौपाल लगती रही जिसका प्रदर्शन नामांकन में भी देखने को मिला जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पच्चीसों हजार की भीड़ पहुंची थी और उसे भीड़ में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकालकर वहां गए थे।

Tags: ballia newsOm prakash rajbharup news
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

Next Post

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Fire breaks out in Lokbandhu Hospital
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
Next Post
Murder

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

यह भी पढ़ें

Road Accident

स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलटी, 15 बच्चे घायल

19/08/2023
Salman Khan Gauhar Khan

बिग बॉस 14 शो में सलमान ने गौहर के साथ किया खूब मजाक

04/10/2020

सुशील मोदी का राजद पर कटाक्ष, बोले- न लालू को जमानत मिली, न ही मिलेगी सत्ता

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version