• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Moto GP भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
21/09/2023
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Moto GP

Moto GP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/नोएडा। शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रही पहली ‘Moto GP भारत’ को लेकर योगी सरकार ने बड़ी तैयारी की है। इस इंटरनेशनल इवेंट को भव्य और सफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। इवेंट के आयोजन के साथ-साथ योगी सरकार इसके माध्यम से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं तलाशने का भी प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के दृष्टिगत सीएम योगी शनिवार 23 सितंबर को ‘Moto GP भारत’ के लिए आ रहे टॉप कंपनियों के सीईओज के साथ एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस (सीईओ कॉन्क्लेव) करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री इन सीईओज को उत्तर प्रदेश की समृद्धि, उभरते बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी समेत अन्य विशेषताओं और संभावनाओं से रूबरू कराएंगे। सीएम ही नहीं, यह आयोजन स्वयं भी उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा और प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति का स्नैपशॉट प्रस्तुत करेगा।

टू व्हीलर इंडस्ट्री को रिप्रजेंट कर रहा Moto GP

भारत में पहली बार होने जा रही Moto GP के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। इस इवेंट में हिस्सा ले रहे चालकों ने गुरुवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया। इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं। इन कंपनियों के सीईओ भी इवेंट में शिरकत करने आ रहे हैं।

Moto GP के जरिए दुनिया के 200 देशों में ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करेगी योगी सरकार

Moto GP की छवि एक ऐसे समृद्ध खेल की है, जिसे न सिर्फ बड़ी संख्या में फैंस का सपोर्ट है बल्कि दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स भी इसे तवज्जो देते हैं। कुछ वर्षों में इस खेल ने होस्ट कंट्रीज की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान दिया है। यह खेल टू व्हीलर्स इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करता है और भारत व एशिया के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत स्थिति है। साथ ही मोटो जीपी ने खेल के माध्यम से रोड सेफ्टी और रोड टू मोटोजीपी कार्यक्रमों जैसे सोशल इनीशिएटिव्स से मोटरसाइकिल सेक्टर और उससे आगे के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी डेवलप करने की दिशा में जो काम किया है वह सकारात्मक बदलाव लाया है।

बड़े पैमाने पर लोगों का होगा इंगेजमेंट

इस ग्लोबल रेसिंग इवेंट में कुल मिलाकर प्रति दिन करीब 1.5 लाख लोग इंगेज होंगे। वहीं, विदेशों से 10,000 लोग इस इवेंट का हिस्सा बनने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट आएंगे। इसके अतिरिक्त, 200 देशों में इस इवेंट को टेलीकास्ट किया जाएगा और 800 से लेकर 1.80 लाख रुपए तक की प्राइस रेंज में इवेंट से जुड़े टिकट्स बिक रहे हैं। कुल 20 अलग-अलग रेसिंग इवेंट्स का आयोजन इन तीन दिनों में होगा जिसमें मेन स्पोर्टिंग इवेंट के तहत फाइनल रेस 24 सितंबर को होगी। इसमें मुख्यतः 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं और दुनिया के सभी देशों से रेसिंग इवेंट के शौकीन दर्शक नोएडा का रुख कर रहे हैं। एक आंकलन के अनुसार, इस इवेंट की टेलीकास्टिंग को पूरी दुनिया में 45 करोड़ से अधिक व्यूअरशिप मिलेगी।

ये स्टार कर रहे पार्टिसिपेट

Moto GP भारत में हिस्सा लेने के लिए दो बार के चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन फ्रांसिस्को बागनाइया (डुकाटी), एनिया बास्तियानीनी (डुकाटी), ब्रैड बाइंडर (रेड बुल), जैक मिलर (रेड बुल), एलेक्स एसपरगारो (एप्रिला), मावेरिक्स विनालेस (एप्रिला), जोहान जारको (प्राइमा) और जॉर्ज मार्टिन (प्राइमा) समेत अन्य दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।

ये होगा टाइम टेबल

Moto GP भारत में शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया जाएगा जो सुबर 9.30 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग कैटेगरी में चलेगा। शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के साथ ही क्वॉलीफाइंग और 12 लैप्स की Moto GP टिसॉट स्प्रिंट होगी। रविवार को वॉर्म-अप के बाद तीनों कैटेगरीज (मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी) की मुख्य रेस का आयोजन होगा।

Tags: greater noidaMoto GP BharatMoto GP Bike RaceNoida newsup news
Previous Post

UPPCL असिस्टेंट अकाउंटेंट का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Next Post

एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post
e-district services

एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

यह भी पढ़ें

Family ID

व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी

03/01/2026
Yoga

बदलते मौसम में बीमारियां रहेंगी आपसे कोसो दूर, रोज करें ये एक काम

21/08/2025
Hyatt Hotel

हयात होटल पर आतंकी हमला, 10 की मौत

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version