• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदलते मौसम में बीमारियां रहेंगी आपसे कोसो दूर, रोज करें ये एक काम

Writer D by Writer D
21/08/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में योगासन (Yogasan) करने से शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बना रहता है और कई अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलते हैं।

इसलिए योग (Yoga) को अपनी दिनचर्या का हिस्‍सा बना लें, ताकि आगे चल कर किसी तरह की शारीरिक समस्‍या का सामना न करना पड़े। ताकि आप सर्वाइकल पेन, कमर दर्द जैसी समस्‍याओं से निजात पा सकें। इसके अलावा योग करने से तनाव से भी मुक्ति मिलती है, तो आइए योग करें और स्‍वस्‍थ जीवन की ओर एक कदम और बढ़ाएं।

मार्जरी आसन

मार्जरी आसन को अंग्रेजी में कैट पोज के नाम से बुलाया जाता है। इसे कैट खिंचाव मुद्रा के रूप में भी जाना जाता है। इस आसन को करने से रीढ़ और पीठ की मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है। मार्जरी आसन एक आगे की ओर झुकने और पीछे मुड़ने वाला योग (Yoga) आसन है। कैट वॉक दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन हम योग आसन वर्ग में कैट पोज के बारे में चर्चा करते हैं। यह आसन आपके शरीर के लिए अनके प्रकार से लाभदायक है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को एक अच्छा खिंचाव देता है। इसके साथ यह पीठ दर्द और गर्दन दर्द में राहत दिलाता है।

मार्जरी आसन के फायदे

रीढ़ की हड्डी को अधिक लचीला बनने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करती है।

रक्त परिसंचरण में सुधार करती है।

पेट से अनावश्यक वसा को कम करने में मदद करता है।

पेट को टोन करने में मदद करता है।

तनाव को दूर करने में बहुत मदद करता है।

मन को शांत करके मानसिक शांति प्रदान करता है।

कंधे और कलाई दोनों को मजबूत बनाता है।

बटरफ्लाई आसन

बटरफ्लाई आसन को तितली आसन भी कहते हैं। महिलाओं के लिए ये आसन विशेष रूप से लाभकारी है। बटरफ्लाई आसन करने के लिए पैरों को सामने की ओर फैलाते हुए बैठ जाएं,रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। घुटनो को मोड़ें और दोनों पैरों को श्रोणि की ओर लाएं। दोनों हाथों से अपने दोनों पांव को कस कर पकड़ लें।

सहारे के लिए अपने हाथों को पांव के नीचे रख सकते हैं। एड़ी को जननांगों के जितना करीब हो सके लाने का प्रयास करें। लंबी,गहरी सांस लें, सांस छोड़ते हुए घटनों एवं जांघों को जमीन की तरफ दबाव डालें। तितली के पंखों की तरह दोनों पैरों को ऊपर नीचे हिलाना शुरू करें। धीरे धीरे तेज करें। सांसें लें और सांसे छोड़ें। शुरुआत में इसे जितना हो सके उतना ही करें। धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं।

सर्वांग पुष्टि आसन

सर्वांग पुष्टि आसन के लिए मैट पर दोनों पैर फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं। मुट्ठी इस तरह बंद करें कि अंगूठा दिखाई न दे। अब दोनों हाथों को नीचे झुकाकर बाएं टखने के पास बायां हाथ नीचे और दायां हाथ कलाई के ऊपर रखें। सांस भरते हुए धीरे-धीरे दोनों हाथों से ऊपर की ओर बाएं कन्धे के बाजू से सिर तक ले जाएं और दाएं टखने की तरफ सांस छोड़े। दाहिना हाथ नीचे और बायां हाथ ऊपर रखें। दोबारा सांस लेकर दोनों हाथों के नीचे से ऊपर दाएं कन्धे तक लाते हुए सिर के ऊपर तक ले जाएं। अब बाईं ओर मुड़ते हुए दोनों हाथों को बाएं कन्धे से नीचे की ओर बाएं टखने तक लाएं। सांस छोड़े, हाथ को बदल-बदलकर बायां नीचे और दाहिना ऊपर रखें। इसे दो बार दोहराएं। हर अंग की चर्बी घटाने के लिए करें ‘सर्वांग पुष्टि आसन’ बेहतरीन है, लेकिन जो लोग लोअर बैक पेन की समस्या से परेशान हैं वे इस आसन को ना करें।

सर्वांग पुष्टि आसन के फायदे

फैट को कम करता है।

कमर को लचीला बनाता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

मोटापा कम करता है।

शवासन

मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और आंखें मूंद लीजिए। पैरों को आराम की मुद्रा में हल्का खोल कर रखें। पैर के तलवे और उंगलियां ऊपर की तरफ होनी चाहिए। हाथों को बगल में रखकर हथेलियों को ऊपर की तरफ खोलकर रखें। पैर से लेकर शरीर के हर भाग पर ध्यान केंद्रित करते हुए धीरे-धीरे सांस अन्दर बाहर करें। धीरे धीरे इसे कम करें। जब शरीर में राहत महसूस हो तो आंखों को बंद करके ही थोड़ी देर उसी मुद्रा में आराम करें।

Tags: yoga
Previous Post

गुस्से पर नहीं रहता है काबू, तो इन उपायों से दिमाग रहेगा शांत

Next Post

महिलाएं जरूर करें ये योगासन, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
yoga

महिलाएं जरूर करें ये योगासन, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

यह भी पढ़ें

Missing

NH-30 से लापता हुए एक ही परिवार के चार लोग, कुएं से मिली कार

12/12/2022
UPCON

डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

25/01/2026
murder

प्रेमिका मांगती थी पैसे, तंग आकर प्रेमी ने गोली मारकर कर दी हत्या

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version