• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deepotsav 2023: 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स

Writer D by Writer D
27/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप दीपोत्सव (Deepotsav) पर 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को जगमगाने की तैयारी की जा रही हैं। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार के दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। बुधवार को दोपहर में विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में जनपद के महाविद्यालय एवं इण्टर कालेज के प्राचार्यो के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।

कुलपति ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप 11 नवम्बर को होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्य बनाने के साथ विश्व कीर्तिमान स्थापित करना है जिसके लिए 24 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी सस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीप जलाए जायेंगे। घाटों पर दीए प्रज्ज्वलित के लिए 25 हजार स्वयंसेवक लगाये जायेंगे।

कुलपति प्रो गोयल ने महाविद्यालयों, इण्टर कालेज के प्राचार्यों को बताया कि पूरे जोश के साथ छठवी बार गिनीज बुक आफ वर्ल्ड शब्द रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे। कुलपति ने बताया कि सभी 30 सितम्बर तक स्वयंसेवकों का नाम आनलाइल डेटा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसमें सभी के अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ सहयोग की अपेक्षा है।

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

विश्वविद्यालय दीपोत्सव (Deepotsav) के नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में स्वयंसेवकों का आईडी कार्ड फुलप्रूफ होगा। इसके लिए सभी संस्थाओं से आनलाइन डेटा मांगा गया है। प्राचार्य एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आनलाइन सत्यापन के उपरांत ही आईडी कार्ड निर्गत किया जायेगा।

नोडल अधिकारी ने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में जनपद के 16 इण्टर कालेजों को शामिल किया गया है। दीपोत्सव के इनके शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। विश्वविद्यालय को अभी तक 11844 स्वयंसेवकों की सूची प्राप्त हो गई है। 30 सितम्बर तक सभी स्वयंसेवकों की सूची आनलाइन प्राप्त हो जायेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 21 समितियां बनाई गई।

इसके अलावा महाविद्यालय, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के शिक्षकों एवं सदस्यों को घाट समन्वयक का दायित्व दिया जायेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ राजेश कुमार आर्या, जीआईसी के प्राचार्य बसंत कुमार, साकेत के प्रो अशोक कुमार मिश्र, डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ त्रिलोकी यादव, प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Deepotsav 2023Deepotsav in AyodhyaLucknow News
Previous Post

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

Next Post

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

मुकेश अंबानी Mukesh Ambani

रिलायंस जियो 2021 के मध्य तक 5G लॉन्च करेगा : मुकेश अंबानी

08/12/2020
akhilesh yadav

भाजपा राज में गांव पूर्णतया उपेक्षित हैं : अखिलेश यादव

26/09/2021
Moeed Khan

अयोध्या गैंगरेप केस में सामने आई DNA रिपोर्ट, जानें किस से मैच हुआ सैंपल

30/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version