• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन किसानों ने की आत्महत्या, मचा हडकंप

Writer D by Writer D
02/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा जिले में बीते चौबीस घण्टो में कर्ज,आर्थिक तंगी और फसल खराब होने से क्षुब्ध होकर तीन किसानों के फांसी (Suicide) लगा लेने से हड़कम्प मच गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने यहां बताया कि चरखारी कोतवाली के करहरा खुर्द गांव में किसान संतराम राजपूत (52) ने अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई संदीप ने बताया कि संतराम आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह सुबह के समय खेतों की ओर गया था जहां मूंगफली की फसल खराब देख उसे गहरा सदमा पहुंचा। घर वापस लौटने पर उसने किसी से कोई बातचीत किये बगैर कमरे में खुद को बंद कर लिया और छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगा उस पर झूल गया। मृतक किसान को बैंक से क्रेडिट कार्ड द्वारा लिए गए 1़़ 88लाख के कर्ज को भी चुकाना था, जिसे लेकर वह काफी परेशान रहता था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली के चुरारी गांव में 35 वर्षीय युवा किसान गुलाब बसोर ने देर रात अपने घर मे ही फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतक किसान डेढ़ बीघा का काश्तकार था। उसकी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर एक अन्य घटना पनवाड़ी क्षेत्र में तुर्रा गांव की है। जहां 62 वर्षीय किसान दिल्लीपति अहिरवार का पठवा में स्थित चिल्ला के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ शव पाया गया। परिजनों के मुताबिक किसान ने सुबह घर के पास स्थित हेण्डपम्प में स्नान किया था और कपड़े पहन कर निकल गया था। उसका फांसी पर लटका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा तो घटना की खबर पुलिस को दी गई। दिल्लीपति के आत्महत्या करने के पीछे वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि तीनों किसानों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम को भेजा है। जिले में एक साथ तीन किसानों के आत्महत्या करने की घटनाओं से हड़कम्प का माहौल है। इन घटनाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों को तीनों किसानों के घर जाकर उनकी आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Tags: crime newsmahoba news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में वांछित लुटेरा गिरफ्तार

Next Post

मुठभेड़ में 07 लुटेरे गिरफ्तार, बैंक कर्मचारियों से लूटे गए डेढ़ लाख बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
Next Post
Encounter

मुठभेड़ में 07 लुटेरे गिरफ्तार, बैंक कर्मचारियों से लूटे गए डेढ़ लाख बरामद

यह भी पढ़ें

Earthquake

पपुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गयी

14/09/2020
UIDAI informed about the new update of Aadhar App

यूआईडीएआई ने एमआधार ऐप के नए अपडेट की दी जानकारी

13/06/2021
अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति सालेह के काफिले पर आतंकी हमला Terrorist attack on Afghan Vice President Saleh's convoy

अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति सालेह के काफिले पर आतंकी हमला,15 लोग मारे गए

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version