• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

5 साल बाद सामने आया श्रीदेवी की मौत का भयानक सच, जानें दुबई के होटल में क्या हुआ था

Writer D by Writer D
03/10/2023
in मनोरंजन
0
Sridevi

Sridevi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘चांदनी’ यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाएगी किसी ने सोचा न था। श्रीदेवी (Sridevi ) के निधन से उनके फैंस, परिवार और सिनेमा जगत को गहरा ‘सदमा’ लगा था। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि अपनी हंसी और चुलबुले अंदाज से दिल जीत लेने वाली श्री को हमने हमेशा के लिए खो दिया है। 24 फरवरी 2018 को सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi ) की दुबई में मौत हो गई थी। बताया गया था कि होटल के बाथरूम के टब में डूबने से उनकी मौत हुई थी। उस वक्त उनके पति बोनी कपूर भी वहां मौजूद थे। अब सालों बाद बोनी कपूर ने एक इंटव्यू में श्रीदेवी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाया है।

दरअसल श्रीदेवी (Sridevi )  अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। 20 फरवरी को शादी का फंक्शन खत्म हो गया था। अगले दिन बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर वापस मुंबई आ गए क्योंकि बोनी कपूर को किसी मीटिंग के लिए लखनऊ जाना था। जबकि श्रीदेवी थोड़ा रिलेक्स करने और जान्हवी कपूर के लिए शॉपिंग करने दुबई में ही रह गईं।

दुबई में थीं श्रीदेवी (Sridevi ) , बोनी कपूर को किया था फोन

22 और 23 फरवरी को श्रीदेवी अकेले होटल में ही थीं। उन्हें 24 को इंडिया वापस आना था। श्रीदेवी (Sridevi ) के जिस फोन में जान्हवी कपूर की शॉपिंग की लिस्ट थी वो रस-अल-खाइमाह में छूट गया था। ऐसे में उन्होंने होटल में ही रिलेक्स किया। 24 फरवरी की सुबह श्रीदेवी ने बोनी कपूर को फोन किया था और कहा था कि वो उन्हें मिस कर रही हैं। हालांकि बोनी कपूर ने ये नहीं बताया था कि वो उन्हें सरप्राइज देने आज दुबई आ रहे हैं।

सरप्राइज़ देने दुबई पहुंचे थे बोनी कपूर

शाम को बोनी कपूर दुबई पहुंचे और होटल से डुप्लिकेट चाबी लेकर श्रीदेवी (Sridevi ) के रूम में एंटर किया और सरप्राइज दिया। यू सामने बोनी कपूर को देख श्रीदेवी काफी खुश हुईं और उन्हें गले से लगा लिया। इसके बाद दोनों ने रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का प्लान किया। करीब आधा घंटे बात करने के बाद श्रीदेवी (Sridevi )  बाथरूम में नहाने और तैयार होने के लिए चली गईं और बोनी कपूर मैच देखने लगे। काफी देर होने पर बोनी कपूर ने उन्हें 2 बार आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो वो बाथरूम के पास गए। अंदर पानी चल रहा था और कोई आवाज नहीं आ रही थी

बाथटब में डूबकर हुई श्रीदेवी (Sridevi ) की मौत

बोनी कपूर ने दरवाजे में धक्का दिया और सामने जो सीन था वो देखकर हैरान रह गए। बाथरूम अंदर से बंद था। बाथटब पानी से भरा हुआ था और उसमें सिर से लेकर पैर तक श्रीदेवी डूबी हुईं थीं। टब से बहार जरा भा पानी नहीं फैला था। ऐसे में ये पता नहीं लगा कि पहले श्रीदेवी बेहोश हुई और डूब गईं या फिर पहले डूबीं और फिर बेहोश हो गईं। आनन फानन में बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बाहर निकाला, लेकिन तब कर बहुत देर हो चुकी थी।

5 साल बाद बोनी कपूर ने किया श्रीदेवी (Sridevi ) की मौत का खुलासा

भारत में श्रीदेवी की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। दुबई में बोनी कपूर से सख्त पूछताछ की गई। अब एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा कि उनसे 48 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें लाई-डिटेक्टर से लेकर तमाम टेस्ट किए गए। हालांकि रिपोर्ट्स में ये साफ हो गया था कि श्रीदेवी की मौत एक एक्सीडेंटल डेथ थी। पानी में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई थी। मैने इतने साल तक इस बारे में बात न करने का फैसला किया था।

क्रैश डाइटिंग बनी श्रीदेवी की मौत की वजह

बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी ऑन स्क्रीन अच्छी दिखने के लिए क्रैश डाइटिंग किया करती थीं। जब मेरी शादी हुई थी तो वो कई बार बेहोश हो गईं थी। वो डाइट में बिल्कुल नमक नहीं लेती थीं, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर लो रहता था। डॉक्टर्स ने कई बार उन्हें नमक खाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

सनातन धर्म पर आघात हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा: योगी आदित्यनाथ

श्री अक्सर बेटियों को भी कम नमक खाने की सलाह देती थी, क्योंकि ज्यादा नमक से फेस फ्लफी लगता है। आप कैमरे पर थोड़े हैवी लगते हैं। बोनी कपूर ने कहा कि हमे ये अंदाजा नहीं था कि ये इतना गंभीर हो सकता है।

Tags: Bollywood NewsEntertainment newsSridevi death mystry
Previous Post

सनातन धर्म पर आघात हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा: योगी आदित्यनाथ

Next Post

125 साल पुराने गोदरेज ग्रुप का होगा बटवारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Godrej

125 साल पुराने गोदरेज ग्रुप का होगा बटवारा

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

09/02/2023
suicide

तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

05/07/2021
kanwariyas

नदी में गिरी कार, दूल्हा सहित नौ लोगों की मौत

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version