• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला का होगा राजतिलक, फिर करेंगे पंचकोसी परिक्रमा

Writer D by Writer D
03/10/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राममंदिर निर्माण के बीच रामलला (Ramlala) के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की भी तैयारियां चल रही हैं। लगातार इसको लेकर बैठकों को दौर जारी है। सोमवार को भी प्राणप्रतिष्ठा प्रबंधन समिति की बैठक हुयी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्राणप्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत विराजमान रामलला को नगर भ्रमण कराने यानि पंचकोसी परिक्रमा के साथ होगी। रामलला (Ramlala) की प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होगा।

प्राण प्रतिष्ठा प्रबंधन समिति की बैठक में समारोह के स्वरूप समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। विचार आया कि प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरयू पूजन कर उसके जल से रामलला का अभिषेक किया जाए। फिर उन्हें रथ से नगर भ्रमण कराया जाएगा। पंचकोसी की परिधि में रामलला को भव्य रथ पर सवार कर भव्यता पूर्वक यात्री निकाली जाएगी। इसके बाद रामलला की मूर्ति को जल, फल और अन्न में एक-एक दिन रखा जाएगा। जिसे अनुष्ठान की भाषा में जलाधिवास, फलाधिवास व अन्नधिवास कहा जाता है।

9 दिवसीय समारोह के लिए श्रीराम यंत्र की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के समापन के बाद इसे सरयू नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। समारोह में हवन के लिए 9 कुंड बनाए जाएंगे। पूरा कार्यक्रम काशी के विद्वानों की देखरेख में होगा। 108 वैदिक आचार्यों की टीम यह पूरा अनुष्ठान संपन्न कराएगी। समस्त अनुष्ठान काशी के प्रसिद्ध विद्वान गणेश्वर द्विवेदी व आचार्य लक्ष्मीकांत के निर्देशन में होना सुनिश्चित हुआ है। राममंदिर का भूमिपूजन भी गणेश्वर द्विवेदी की देखरेख में हुआ था।

प्राणप्रतिष्ठा प्रबंधन समिति की बैठक में रामलला (Ramlala)  की पूजा विधि व प्राण प्रतिष्ठा विधि पर भी चर्चा की गयी। रामलला के नए मंदिर में विराजने के बाद कई नए नियम लागू करने की तैयारी है। पुजारियों के लिए बाकायदा नियमावली तैयार की जा रही है। बताया गया कि नए मंदिर के गर्भगृह में पुजारी के लिए किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

Asian Games: भाला फेंक स्पर्धा में अनु रानी ने जीता गोल्ड मेडल, तेजस्विन की हुई चांदी

अभी अस्थायी मंदिर में वीआईपी, संतों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है, लेकिन नए मंदिर में इस पर रोक रहेगी। रामलला की पूजा-अर्चना व सेवा करने वाला ही गर्भगृह में प्रवेश कर पाएगा। इसके अलावा किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल पाएगी। गर्भगृह के बाहर से ही उन्हें दर्शन की अनुमति होगी।

Tags: ayodhya newsramlala virajmaanup news
Previous Post

Asian Games: भाला फेंक स्पर्धा में अनु रानी ने जीता गोल्ड मेडल, तेजस्विन की हुई चांदी

Next Post

Asian Games में यूपी की बेटियों ने रचा इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

Asian Games में यूपी की बेटियों ने रचा इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

CM Yogi did 'Kalash Sthapana'

गोरक्षपीठाधीश्वर के सानिध्य में शारदीय नवरात्र का विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

03/10/2024
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से हिला उत्तराखंड, घरों से बाहर निकले लोग

11/09/2021
Navneet Sehgal

पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version