• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, इस वजह से चल रहे थे सस्पेंड

Writer D by Writer D
04/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
IAS Abhishek Singh

IAS Abhishek Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) ने इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था जिससे काफी चर्चा में आए थे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम हैं। अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आईएएस अभिषेक (IAS Abhishek Singh) की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान एक सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था। हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल, अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) को साल 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 वर्ष के लिए बढ़ाई गई और वह मेडिकल लीव पर चले गए, इसलिए उन्हें दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। इसके बाद भी लंबे समय तक उन्होंने यूपी में जॉइनिंग नहीं की थी।

Land for Scam: लालू-राबड़ी समेत छह आरोपियों की मिली जमानत

10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने आईएएस अभिषेक सिंह का पक्ष मांगा, जिसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच, 30 जून 2022 को अधिकारी ने यूपी में जॉइनिंग की हामी दी। आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने दिल्ली से रिलीज होने के बाद भी यूपी के नियुक्ति विभाग में अपनी योगदान की आख्या नहीं दी थी। यूपी सरकार ने इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए आईएएस अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर राजस्व परिषद से संबंध कर दिया था।

हाल ही में अभिषेक सिंह ने अपने गृह नगर जौनपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। जिसमें मुंबई के तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए थे। अभिषेक सिंह कई कई वीडियो एल्बम्स में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

एक्टिंग के शौकीन अभिषेक सिंह ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग से रातोरात सुर्खियों में आ गए थे। गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे और फेमस सिंगर बी प्राक के गाए गाने को टी सीरीज ने जुलाई 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद IAS अभिषेक को सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में रिलीज हुए गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ में देखा गया। साथ उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के सीजन-2 में भी काम किया था।

अभिषेक एक शॉर्ट फिल्म ‘चार पंद्रह’ में भी नजर आए। जबकि इसी साल मार्च में ऑफिसर से एक्टर बने अभिषेक गीतकार जानी के लिखे और हार्डी संधू के गाए गाने ‘याद आती है’ में अपनी अदाकारी दिखाते दिखे।

Tags: banda dmdurga nagpalIaS Abhishek SinghLucknow Newsup news
Previous Post

Land for Job Scam: लालू-राबड़ी समेत छह आरोपियों की मिली जमानत

Next Post

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, तीन साल का मासूम घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Varanasi Road Accident

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, तीन साल का मासूम घायल

यह भी पढ़ें

लकड़ी में लगी दीमक के समान होता है ऐसा मनुष्य

01/10/2021
massive fire in ferry

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

16/04/2021

राजस्थान में स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के 6310 पदों पर जल्द की जाएगी भर्ती

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version