• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यटकों के लिए कई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं सीएम योगी

Writer D by Writer D
04/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tourist

Tourist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । वन्य प्राणि सप्ताह पहली से सात अक्टूबर तक चल रहा है। वन्य प्राणि हमारे जीवन व वनों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इनके परिवेश को सुरक्षित रखने व इनके संरक्षण के लिए जनता को जानकारी देने के लिए इस सप्ताह का अधिक महत्व है। वन्यजीव सुरक्षा व संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को योगी सरकार (Yogi Government) सम्मानित भी करेगी। वहीं प्रदेश सरकार वन्य जीवों से जानमाल की हानि की दशा में मुआवजे की राशि को बढ़ा सकती है। यूपी में यूपी में ईको पर्यटन (Eco Tourism) की असीम संभावनाओं के मद्देनजर पर्यटन शुल्क में भी काफी कमी की जा सकती है। संभावना है कि शुक्रवार को पीलीभीत में सीएम योगी (CM Yogi) ऐसे ही बड़े ऐलान कर सकते हैं।

यूपी के हित में कई बड़ी योजनाएं भी लागू कर सकती है योगी सरकार

पीलीभीत दौरे पर सीएम योगी (CM Yogi) यूपी के हित में कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वन्य जीवों से जानमाल की हानि की दशा में अनुग्रह राशि को बढ़ाए जाने से संबंधित है। इसके साथ ही 2014 से दी जा रही आर्थिक अनुग्रह सहायता की दर में बदलाव भी संभव है। वहीं ईको पर्यटन (Eco Tourism) को प्रोत्साहित करने के निमित्त पर्यटन शुल्क में भी काफी कमी की जा सकती है।

51 वन विश्राम भवनों का जीर्णोद्धार

वन्य जीव सप्ताह के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम यहां कई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। यहां उच्चीकृत 51 वन विश्राम भवनों का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके अतिरिक्त सारस गणना रिपोर्ट 2023 पुस्तक रिलीज होगी, जिससे इसके बारे में आमजन भी जानकारी हासिल कर सकें।

बाघ मित्र ऐप होगा लांच, बाघ मित्रों का सम्मान

पीलीभीत में एक तरफ जहां बाघ मित्र ऐप लांच होगा, वहीं बाघ मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा। बाघ मित्र ऐप जहां बाघ से सुरक्षा दिलाने में कारगर होगा। इस ऐप के जरिए आमजन सरकारी विभागों को मदद करने और आसपास के लोगों को जागरूक करने में मददगार होंगे। आबादी वाले क्षेत्र में बाघ व ग्रामीणों की सुरक्षा में यह ऐप काफी कारगर होगा।

भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जाये: योगी

शहद किट का वितरण होने के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाघ मित्रों को सीएम (CM Yogi) सम्मानित भी करेंगे। साथ ही वन्य जीव सुरक्षा व संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर व कर्मचारी भी सम्मानित होंगे। वन्य जीव संरक्षण व सतत ईको पर्यटन विकास कार्यशाला का शुभारंभ भी होगा।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जाये: योगी

Next Post

ACP ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Suicide

ACP ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद जानें कौन संभालना चाहता था उसके गैंग की कमान?

15/07/2020
ram vilas

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS राम विलास यादव निलंबित

22/06/2022
sonam

सोनम के ससुर की फर्म से 27.61 करोड़ रुपए हुआ ट्रांसफर

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version