• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकाय को 2 करोड़ तक का पुरस्कार देगी योगी सरकार

आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत निकायों के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मिलेगा पुरस्कार

Writer D by Writer D
06/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आकांक्षी शहरी निकायों (Aspirational Urban Body) के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन आधारित पुरस्कार प्रदान करेगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 निकायों को 50 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी ताकि निकायों के विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। शीर्ष निकायों का निर्धारण विभिन्न पैरामीटर्स पर निकायों की निगरानी करने वाली समितियों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार रैंकिंग से होगा।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर आकांक्षी विकासखंडों की तर्ज पर आकांक्षी नगरीय निकाय योजना शुरू की गई है। पहले चरण में इसमें 100 नगरीय निकायों को चिन्हित किया गया है।

पुरस्कारों की व्यवस्था

▪️03 अग्रणी शहरों को प्रति वर्ष प्रथम पुरस्कार के रूप में 02 करोड़, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 लाख की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

▪️अलग-अलग सेक्टर्स में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को वर्ष में एक बार 50-50 लाख की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी।

▪️पुरस्कार राशि की परियोजनाएं सम्बंधित निकाय के अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी के संयुक्त सुझाव पर नगर विकास विभाग द्वारा अनुमोदित की जाएगी।

▪️ सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 फेलोज को प्रमाण पत्र एवं निकायों की पीएमयू तथा आउटसोर्सिग में लिये जाने हेतु प्राथमिकता दी जायेगी।

▪️सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के अधिकारियों तथा कार्मिकों को प्रशिक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के एक्सपोजर विजिट का अवसर प्रदान किया जाएगा।

2 वर्ष बाद नए निकायों का होगा चयन

चयनित 100 नगर निकायों में यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी तथा उसके उपरान्त यह नगर निकाय आत्मनिर्भर रूप से कार्य करेगे, परन्तु इनकी मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 31 मार्च 2028 तक चलती रहेगी।

31 मार्च 2026 के पूर्व वर्तमान चयनित 100 नगर निकायों के स्थान पर अन्य 100 नगर निकायों का चयन किया जाएगा तथा यहां यह योजना 01 अप्रैल 2026 से अग्रिम 02 वित्तीय वर्षों तक लागू रहेगी और इसके उपरान्त ये नगर निकाय आत्मनिर्भर रूप से कार्य करेंगे।

आकांक्षी निकायों (Aspirational Urban Body) में कार्मिकों की तैनाती

समस्त आकांक्षी 100 शहरी निकाय (Aspirational Urban Body) में सभी रिक्त पदों को सभी विभागों द्वारा भरा जाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बार तैनाती के उपरान्त इन्हें न्यूनतम 03 वर्ष का कार्यकाल प्रदान किया जाए तथा स्थानान्तरण की स्थिति में इनकों कार्यमुक्त तभी किया जाए जब इनके स्थान पर नए कार्मिक कार्यभार ग्रहण करने के लिए उपस्थित हो जाए।

सम्बंधित जिलाधिकारी शासन स्तर पर सम्बंधित विभागों से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करायेगें। इसके अतिरिक्त नियोजन विभाग द्वारा सभी जनपदों के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में समय समय पर नामित किया जाता है। नोडल अधिकारी जनपदों में भ्रमण के समय आकांक्षी नगर निकायों को 32 पैरामीटर्स पर समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।

Tags: aspirational urban bodyLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

विपक्ष की आवाज दबा रही है बीजेपी सरकार: शिवपाल यादव

Next Post

नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Next Post
Yogi

नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Tarique Rahman

17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी, PM की राह पर

13/02/2026
CM Dhami

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

23/03/2026
STF arrested 10 solvers during PET exam

PET परीक्षा के दौरान STF की बड़ी कार्रवाई, 10 को दबोचा

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version