• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लौकी की सब्जी से हो गए हैं बोर, तो अब ट्राई करें टेस्टी डिश

Writer D by Writer D
13/10/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Lauki ke Kofte

Lauki ke Kofte

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लौकी या घीया उन सब्जियों में शुमार है, जो 12 महीने आती है। एक ही एक तरीके से बार-बार बनाए जाने पर कोई भी इससे बोर हो जाता है। ऐसे में क्यों न इसके साथ कुछ नया प्रयोग किया जाए, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाए और आप इससे मुंह फेरने के बजाय इसकी ओर खिंचे चले आओ। तो फिर आज हम आपको बताने वाले हैं लौकी की एक ऐसी ही स्वादिष्ट डिश जो आपका दिल जीत लेगी। ये है लौकी के कोफ्ते। ज्यादातर लोग लौकी या लौकी चने की दाल वाली सब्जी खाते हैं, लेकिन ये रेसिपी (Lauki ke Kofte)  उससे बिल्कुल अलग है। यह काफी स्पाइसी होती है, जो आपके मुंह को पूरी तरह से खोल देगी।

कोफ्ते (Lauki ke Kofte) के लिए सामग्री (Ingredients)

लौकी – 250 ग्राम
बेसन – 1 कप
जीरा – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – आधा छोटा चम्मच
तेल – कोफ्ते फ्राई करने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

प्याज – 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
टमाटर – 2
हरी मिर्च – 2 कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी इलायची – 2 कुटी हुई
तेजपत्ता – 1
लौंग – 2 कुटी हुई
दालचीनी – आधा इंच टुकड़ा
लाल मिर्च या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर – आधा चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
जीरा – एक चौथाई चम्मच
दही – एक चौथाई कप
नमक – स्वादानुसार
काजू का पेस्ट – दो चम्मच
हरा धनिया गार्निश के लिए

कोफ्ते (Lauki ke Kofte) की  विधि (Recipe)

– सबसे पहले लौकी को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी से सारा पानी निचोड़कर इसे अलग कर लें।
– इस पानी को अलग करके रख लें। इसका इस्तेमाल ग्रेवी के लिए करें।
– कद्दूकस की हुई लौकी को एक मिक्सिंग बाउल में लेकर इसमें बेसन, जीरा, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं।
– जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा पानी मिला लें जिससे लौकी और बेसन अच्छे से बंध जाएं।
– अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। लौकी और बेसन की छोटी-छोटी बॉल बनाकर जब तेल गरम हो जाए तब इसमें डालकर फ्राई करें।
– इसे मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
– कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें थोड़ा सा जीरा, हींग, हरी मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा, कुटी हुई लौंग, इलायची और तेजपत्ता डालकर भून लें।
– खड़े मसाले जब भुन जाएं तब इसमें बारीक कटे हुए प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
– अब इसमें टमाटर का पेस्ट और नमक डालें और इसे 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
– जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और जीरा पाउडर मिलाकर भूनें।
– कुछ देर भुनने के बाद इसमें दही मिलाएं और इसे 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।
– जब दही मसालों में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें लौकी का पानी डाल दें। इसमें काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
– इसे 5 से 10 मिनट तक ढककर पकाएं। ग्रेवी जब पक जाए तो इसमें कोफ्ते (Lauki ke Kofte) डाल दें और इसे भी 2 मिनट तक पकने दें।
– अब इसमें गरम मसाला मिलाएं और एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
– कोफ्ते तैयार हैं। इसे हरा धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं।

Tags: bottle gourdgheeyaLauki ke Koftelauki ke kofte homelauki ke kofte ingredientslauki ke kofte recipelauki ke kofte spicy dishlauki vegetable
Previous Post

चेहरा धोते समय न करें ये गलतियाँ, वरना स्किन हो जाएगी खराब

Next Post

चेहरे पर इसको लगाने से आएगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
फैशन/शैली

इनसे मुहांसों को करें दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Flies
फैशन/शैली

गर्मियों में मक्खियां कर रही हैं आपको परेशान, इन नुस्खों से भगाए दूर

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
Malai

चेहरे पर इसको लगाने से आएगा निखार

यह भी पढ़ें

Jagran

‘पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद…’, मां के जागरण के दौरान युवती ने लगाए नारे

24/10/2023
arrested

एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

07/03/2022
Famous actress Madhuri Dixit shared a beautiful picture with her husband

मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने पति साथ साझा की बेहद खूबसूरत तस्वीर

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version