• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति के लिए होगी वे कितनी भाग्यशाली

Writer D by Writer D
15/10/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Fingers

Fingers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र के ही एक प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आंकलन किया जाता है। इनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महिलाओं के उंगलियों के संरचना की जिससे उनके गुणों को समझा जा सकता हैं। हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों या महिलाओं की अंगुलियों (Fingers) की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। आइये जानते हैं इसके बारे में…

छोटी और पतली उंगलियां (Fingers)  होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की की उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला तथा सारे पर्व एक समान हों तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। ये अपनी पति की हर छोटीबड़ी बात का ख्याल रखती हैं तथा इनके होने से ससुराल का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वहीं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में बड़ी कंजूस होती हैं।

मोटी और छोटी उंगलियां (Fingers) 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो, जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां मोटी और साथ में छोटी भी हों तो ऐसी महिलाएं अपनी ही धुन में मस्त रहती हैं। ऐसी महिलाएं साफ दिल की होती हैं। माना जाता है कि इस आकार की उंगली वाली महिलाएं छल कपट से दूर रहती हैं। हालांकि मोटी और छोटी उंगली वाली महिलाओं के बारे में यह भी माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने काम के प्रति थोड़ी कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।

बीच की उंगली (Fingers) 

यदि किसी औरत के हाथ के बीच की उंगली आसपास की उंगलियों की अपेक्षा अधिक बड़ी है, तो हस्तरेखा विज्ञान के हिसाब से ऐसी महिला काफी ईमानदार होती है। यदि किसी महिला के बीच की उंगली सामान्य की तुलना में लंबी अर्थात बाकि उंगलियों की तुलना में लंबी (लेकिन बहुत ज्यादा लंबा नहीं) हो तो ऐसी स्त्री गंभीर स्वभाव वाली होती है।

भरी हुई उंगलियां (Fingers) होना

जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं उनके बारे में माना जाता है कि ये लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। अगर कभी इनका अपने पति या ससुराल वालों से विवाद हो भी जाए तो ये अपने स्वभाव से बड़ी ही जल्दी स्थिति को संभाल लेती हैं। हालांकि मोटी उंगली वाली महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति थोड़ी कम होती है और इनका स्वभाव भी कुछ खर्चीला होता है।

गोल तथा लंबी उंगलियों (Fingers) वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र के कहता है कि अगर किसी लड़की की उंगलियां गोल तथा लंबी-लंबी हैं तो ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं और हर परिस्थिति में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं। वहीं इन लड़कियों में व्यवसायिक गुण भी होते हैं जो शादी के बाद अपने पति के कार्यों में उनका खूब सहयोग करती हैं। इसलिए जिन लड़कों की शादी ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों से होती है उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।

लंबी और पतली उंगलियां (Fingers) 

यदि किसी महिला के हाथ की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं वो काफी क्रिएटिव होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं खुद पर निर्भर रहने वाली होती हैं अर्थात सामने वाले दूसरे शख्स से बहुत ज्यादा आशा नहीं रखती हैं। ऐसी महिला के बारे में माना जाता है कि ये गर्लफ्रेंड, पत्नी, दोस्त जैसे रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाती हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

नवरात्र में अखंड ज्योति जलाते समय इन नियमों का करें पालन, वरना अधूरी रहेगी पूजा

Next Post

तुलसी पूजा से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Basant Panchami

तुलसी पूजा से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

यह भी पढ़ें

ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि समाज को एक सूत्र में बांधे : बाल योगी अरुण चैतन्य

15/11/2021
sushant-kushal jhaveri

डायरेक्टर कुशाल झवेरी ने साझा कीं सुशांत संग आखिरी चैट की डिटेल्स

18/08/2020
Bihar Assembly Elections

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने कहा- लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version